1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत में निवेश की व्यापक संभावनायएं: जेटली

भारत में निवेश की व्यापक संभावनायएं: जेटली

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 25, 2016 04:38 pm IST,  Updated : Jun 25, 2016 04:39 pm IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारत में निवेश के लिए व्यापक संभावनाएं हैं और इसकी कोई सीमा नहीं है। भारत की आर्थिक वृद्धि टिकाउ है।

भारत में निवेश की व्यापक संभावनाएं, आर्थिक वृद्धि के संदर्भ में अभी करना है लंबा रास्‍ता तय- India TV Hindi
भारत में निवेश की व्यापक संभावनाएं, आर्थिक वृद्धि के संदर्भ में अभी करना है लंबा रास्‍ता तय

बीजिंग। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारत में निवेश के लिए व्यापक संभावनाएं हैं और इसकी कोई सीमा नहीं है। भारत की आर्थिक वृद्धि टिकाऊ है क्योंकि उसे अभी काफी दूरी तय करनी है। पांच दिन की यात्रा पर चीन आए जेटली ने सरकारी चैनल सीसीटीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा, यह वृद्धि टिकाऊ है। इसकी वजह यह है कि भारत को आर्थिक वृद्धि के संदर्भ में अभी लंबा रास्ता तय करना है।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में इस लिहाज से बुनियादी ढांचा, शहरीकरण, आवास, बिजली, जल तथा सामाजिक क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। जेटली ने कहा, हमारे लिए आज निवेश की कोई सीमा नहीं है। इस तरह का निवेश आज हमें चाहिए। काफी आर्थिक गतिविधियां होनी हैं। वर्तमान में सार्वजनिक वित्त निवेश के मामले में नेतृत्व कर रहा है। मुझे विश्वास है कि कुछ समय में जब अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी, निजी क्षेत्र भी इसे गति देगा।

जेटली ने कहा, दूसरा, मानसून भी सामान्य से कम रहने के बावजूद हमारी दो साल से वृद्धि अच्छी रही है। भारत की आर्थिक वृद्धि में मानसून महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस साल मानसून बेहतर रहने की उम्मीद है। जेटली ने कहा कि अगर देश में मानसून अच्छा है तो इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी, लोगों की क्रयशक्ति बढ़ेगी और कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।

वित्त मंत्री ने कहा, पिछले साल हमारी वृद्धि 7.6 फीसदी रही। हम निश्चित रूप से इसे बनाए रखेंगे और अच्छे मानसून के साथ उम्मीद है कि यह और बेहतर होगी। पिछले साल भारत की आर्थिक वृद्धि चीन की 6.9 फीसदी से अधिक रही।

यह भी पढ़ें- AIIB से वित्‍तीय मदद के लिए भारत जल्‍द ही परियोजनाओं का करेगा चयन, बड़े पैमाने पर चल रहा है कार्यक्रम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा