1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोटबंदी के इस असर के बारे में आज हुआ खुलासा, अफ्रीका जाने वाले पर्यटकों पर पड़ा बुरा प्रभाव

नोटबंदी के इस असर के बारे में आज हुआ खुलासा, अफ्रीका जाने वाले पर्यटकों पर पड़ा बुरा प्रभाव

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 16, 2018 04:42 pm IST,  Updated : Feb 16, 2018 04:42 pm IST

भारत में नोटबंदी तथा माल एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के कार्यान्वयन का असर पिछले साल यहां से दक्षिण अफ्रीका जाने वाले पर्यटकों की संख्या पर पड़ा।

demonetisation - India TV Hindi
demonetisation

नई दिल्ली। भारत में नोटबंदी तथा माल एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के कार्यान्वयन का असर पिछले साल यहां से दक्षिण अफ्रीका जाने वाले पर्यटकों की संख्या पर पड़ा। 

साऊथ अफ्रीकन टूरिज्म की कार्यकारी प्रमुख हब अल्पा जानी ने कहा कि भारत सरकार की दो पहलों नोटबंदी व जीएसटी का असर पिछले साल यहां से दक्षिण अफ्रीका जाने वाले पर्यटकों पर पड़ा। अपेक्षाकृत काफी कम संख्या में लोग वहां गए और पर्यटन उद्योग अपने लक्ष्य को नहीं छू पाया। 

उन्होंने कहा कि कैलेंडर वर्ष 2017 में भारत से एक लाख पर्यटकों की उम्मीद थी लेकिन नवंबर 2017 तक यह संख्या 89,872 रही। समूचे कैलेंडर वर्ष में यह संख्या 96,000 के आसपास रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साउथ अफ्रीका टूरिज्म भारत के पांच शहरों में रोडशो आयोजित कर रहा है। यह रोडशो मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु में हो चुका है, दिल्ली में चल रहा है, जबकि इसके बाद अहमदाबाद में होगा। 

दक्षिण अफ्रीकी पर्यटन उद्योग का 60 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल इस रोडशो के लिए भारत में है। जानी ने कहा कि इसके तहत केपटाउन, डरबन व जोहानिसबर्ग जैसे चर्चित बड़े शहरों के साथ-साथ प्लेटनबर्ग बे, पोर्ट एलिजाबेथ व ड्रेकनसबर्ग जैसे गैर महानगरों में पर्यटन संभावनाओं के बारे में भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी पर्यटन के लिए भारत आठवां सबसे बड़ा बाजार है। जहां युवा जनसंख्या व उनकी खर्च योग्य आय में बढ़ोतरी को देखते हुए बड़ी संभावनाएं हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा