1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. स्पाइस फि‍र करेगी फोन बाजार में प्रवेश, चीन की ट्रानसियोन के साथ बनाया संयुक्त उपक्रम

स्पाइस फि‍र करेगी फोन बाजार में प्रवेश, चीन की ट्रानसियोन के साथ बनाया संयुक्त उपक्रम

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 29, 2017 09:46 pm IST,  Updated : Jun 29, 2017 09:46 pm IST

स्पाइस मोबिलिटी भारतीय मोबाइल फोन बाजार में एक बार फि‍र वापसी करने की तैयारी में जुटी है। कंपनी ने इसके लिए इस बार चीन की ट्रानसियोन के साथ भागीदारी की है।

स्पाइस फि‍र करेगी फोन बाजार में प्रवेश, चीन की ट्रानसियोन के साथ बनाया संयुक्त उपक्रम- India TV Hindi
स्पाइस फि‍र करेगी फोन बाजार में प्रवेश, चीन की ट्रानसियोन के साथ बनाया संयुक्त उपक्रम

नई दिल्ली। स्पाइस मोबिलिटी भारतीय मोबाइल फोन बाजार में एक बार फि‍र वापसी करने की तैयारी में जुटी है। कंपनी ने इसके लिए इस बार चीन की ट्रानसियोन के साथ भागीदारी की है।

स्पाइस ने भारत में फीचर और स्मार्टफोन बेचने के लिए ट्रानसिओन के साथ संयुक्त उद्यम बनाया है। जुलाई से अगले छह महीने के भीतर करीब 10 फोन पेश किए जाएंगे। स्पाइस मोबिलिटी के कार्यकारी चेयरमैन दिलीप मोदी ने कहा कि हमने ट्रानसिओन के साथ संयुक्त उद्यम बनाया है और अगले कुछ सप्ताह में हम देश में फोन के विनिर्माण और वितरण के लिए विभिन्न रणनीतिक अवसरों को देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 10,000 रुपए की कीमत वाले 10 फोन अगले छह महीने में पेश किए जाएंगे। मोदी ने संयुक्त उद्यम में शेयरधारिता और किए जाने वाले निवेश के बारे में विस्तार से कुछ भी बताने से मना कर दिया।

 यह भी पढ़ें: GST से एक दिन पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, 10 ग्राम गोल्‍ड के लिए चुकाने होंगे 29,300 रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा