1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. म्‍यूजिक स्‍ट्रीमिंग सर्विस Spotify ने भारत में रखा कदम, अमेजन म्यूजिक व जियो सावन से होगा मुकाबला

म्‍यूजिक स्‍ट्रीमिंग सर्विस Spotify ने भारत में रखा कदम, अमेजन म्यूजिक व जियो सावन से होगा मुकाबला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 27, 2019 03:54 pm IST,  Updated : Feb 27, 2019 03:54 pm IST

स्पॉटिफाई के प्रबंध निदेशक अमरजीत सिंह बत्रा ने कहा कि आईएमआई और आईएफपीआई की 2018 की रिपोर्ट में कहा गया कि औसतन एक इंटरनेट उपयोगकर्ता हर हफ्ते संगीत सुनने में 21.5 घंटे खर्च करता है।

spotify- India TV Hindi
spotify Image Source : SPOTIFY

नई दिल्ली। जानी-मानी ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई  ने बुधवार को भारतीय बाजार में कदम रखने की घोषणा की। स्पॉटिफाई का मुकाबला भारतीय बाजार में जियो सावन, अमेजन म्यूजिक और गाना जैसे प्लेटफॉर्म से होगा। 

स्वीडन की कंपनी स्पॉटिफाई ने कहा कि वह एप के माध्यम से भारतीय संगीत प्रेमियों को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगीत की पेशकश करेगा। यह एप मुफ्त होगा। उपयोगकर्ता 59 रुपए प्रति महीने के खर्च पर स्पॉटिफाई प्रीमियम का लाभ उठा सकते हैं। 

स्पॉटिफाई के प्रबंध निदेशक अमरजीत सिंह बत्रा ने कहा कि आईएमआई और आईएफपीआई की 2018 की रिपोर्ट में कहा गया कि औसतन एक इंटरनेट उपयोगकर्ता हर हफ्ते संगीत सुनने में 21.5 घंटे खर्च करता है। 

उन्होंने कहा कि इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऑडियो स्ट्रीमिंग से आय 2017 की तुलना में तीन गुना होकर 220 करोड़ रुपए हो गई है। यह संख्या इस ओर इशारा करती है कि कैसे भारतीय संगीत को डिजिटली उपयोग करना शुरू कर रहे हैं।

बत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संगीत के लिए भुगतान करने वालों की संख्या कम है। हालांकि, आंकड़े यह दर्शाते हैं कि निश्चित रूप से उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे राजस्‍व में भी वृद्धि होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा