1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश में कच्चे स्टील का उत्पादन अप्रैल-मई में 4.5 प्रतिशत बढ़ा, बढ़ती मांग का दिखा असर

देश में कच्चे स्टील का उत्पादन अप्रैल-मई में 4.5 प्रतिशत बढ़ा, बढ़ती मांग का दिखा असर

 Published : Jun 06, 2017 05:11 pm IST,  Updated : Jun 06, 2017 05:11 pm IST

देश में चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने में कच्चे स्टील का उत्पादन 1.64 करोड़ टन रहा। यह पिछले वर्ष के इसी अवधि के मुकाबले 4.5 प्रतिशत अधिक है।

देश में कच्चे स्टील का उत्पादन अप्रैल-मई में 4.5 प्रतिशत बढ़ा, बढ़ती मांग का दिखा असर- India TV Hindi
देश में कच्चे स्टील का उत्पादन अप्रैल-मई में 4.5 प्रतिशत बढ़ा, बढ़ती मांग का दिखा असर

नयी दिल्ली। देश की स्‍टील इंडस्‍ट्री की ओर से अच्‍छी खबर आई है। स्‍टील प्रोडक्‍ट की बढ़ती मांग के चलते स्‍टील उत्‍पादन में वृद्धि देने को मिली है। देश में चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने में कच्चे स्टील का उत्पादन 1.64 करोड़ टन रहा। यह पिछले वर्ष के इसी अवधि के मुकाबले 4.5 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष 2016-17 की इसी अवधि में 1.57 करोड़ टन कच्चे इस्पात का उत्पादन हुआ था। यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में सिर्फ दो लाख रुपए में बनेगा इस्पात का घर, देश में बढ़ेगी स्टील की खपत

कमेटी के अनुसार, सेल, आरआईएनएल, टीएसएल, एस्सार, जेएसडब्ल्यू तथा जेएसपीएल ने अप्रैल, 2017 के दौरान संयुक्त रूप से 92.92 लाख टन स्टील का उत्पादन किया जो पिछले साल के इसी अवधि के मुकाबले 8 प्रतिशत वृद्धि को बताता है। शेष 70.99 लाख टन उत्पादन अन्य कंपनियों का रहा। तैयार इस्पात का उत्पादन चालू वित्त वर्ष के शुरुआती दो महीने के दौरान 6.7 प्रतिशत बढ़कर 1.755 करोड़ टन रहा जो पिछले साल इसी अवधि में 1.625 करोड़ टन था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा