1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14,200 से नीचे फिसला

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14,200 से नीचे फिसला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 22, 2021 11:32 am IST,  Updated : Apr 22, 2021 11:32 am IST

देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

शेयर बाजार में बड़ी...- India TV Hindi
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14,200 से नीचे फिसला  Image Source : AP

मुंबई। देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 500 अंक से ज्यादा नीचे चला गया। सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और हिन्दुस्तान यूनिलीवर जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। कारोबार की शुरुआत में 501 अंक गिरने के बाद बीएसई का 30-शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 436.36 अंक यानी 0.97 प्रतिशत गिरकर 47,242.44 अंक पर रहा। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 130.10 अंक यानी 0.91 प्रतिशत गिरकर 14,166.30 अंक पर पहुंच गया।

बीएसई सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बेंक का शेयर सबसे ज्यादा तीन प्रतिशत नीचे रहा। इसके बाद एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, एचयूएल, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, टेक महिन्द्रा, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही। इसके विपरीत डा.रेड्डीज लैब, सन फार्मा, ओएनजीसी, इन्फोसिस और एचडीएफसी के शेयरों में लाभ दर्ज किया गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 22,91,428 पर पहुंच गई है। इससे पहले यह संख्या 21,57,538 पर थी।

इससे पहले मंगलवार को पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 243.62 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर 47,705.80 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 63.05 अंक यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 14,296.40 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को ’राम नवमी’ के अवसर पर शेयर बाजारों में अवकाश रहा। इस बीच अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बेंचमार्क का भाव 0.40 प्रतिशत गिरकर 65.06 डालर प्रति बैरल पर बोला गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा