1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शुरुआती गिरावट के बाद चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में करीब 400 अंक और निफ्टी में 100 अंकों की तेजी

शुरुआती गिरावट के बाद चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में करीब 400 अंक और निफ्टी में 100 अंकों की तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 31, 2021 01:55 pm IST,  Updated : May 31, 2021 01:55 pm IST

प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 185 अंक से अधिक गिर गया।

शुरुआती गिरावट के बाद...- India TV Hindi
शुरुआती गिरावट के बाद चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में करीब 400 अंक और निफ्टी में 100 अंकों की तेजी Image Source : AP

मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच एचडीएफसी, इंफोसिस, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 185 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 189.52 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,233.36 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 43.20 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरकर 15,392.45 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक पांच प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई। इसके अलावा इंफोसिस, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, एनटीपीसी और एचसीएल टेक भी घाटे में थे। दूसरी ओर आईटीसी, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 307.66 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 51,422.88 पर और निफ्टी 97.80 अंक या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 15,435.65 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 913.59 करोड़ के शेयर खरीदे। इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत बढ़कर 69.00 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा