1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बडे शेयरों में तेजी से बाजार में तेजी, Sensex शुरुआती कारोबार में 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,300 अंक के पार

बडे शेयरों में तेजी से बाजार में तेजी, Sensex शुरुआती कारोबार में 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,300 अंक के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 11, 2021 11:45 am IST,  Updated : Aug 11, 2021 11:45 am IST

शेयरों में मजबूती के रुख से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला।

Stock Market Live Sensex Nifty BSE NSE - India TV Hindi
Stock Market Live Sensex Nifty BSE NSE  Image Source : AP

मुंबई। एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयरों में मजबूती के रुख से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला। साथ ही वैश्विक बाजारों का रुख सकारात्मक था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 149.24 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,703.90 अंक पर कारोबार कर रहा था।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 46.95 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,327.05 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और पावरग्रिड के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 151.81 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 54,554.66 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 21.85 अंक के लाभ या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,280.10 अंक पर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा