1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार मे 503 अंक चढ़ा, निफ्टी 144 अंक मजबूत

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार मे 503 अंक चढ़ा, निफ्टी 144 अंक मजबूत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2021 11:55 am IST,  Updated : Mar 12, 2021 11:55 am IST

वित्तीय और आईटी कंपनियों के शेयरों में बढ़त तथा सकारात्मक वैश्विक संकेतों से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 से अधिक अंक चढ़ गया।

सेंसेक्स शुरुआती...- India TV Hindi
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार मे 503 अंक चढ़ा, निफ्टी 144 अंक मजबूत  Image Source : AP

मुंबई। वित्तीय और आईटी कंपनियों के शेयरों में बढ़त तथा सकारात्मक वैश्विक संकेतों से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 से अधिक अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 503.28 अंक या 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,782.79 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 144.35 अंक या 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,319.15 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। ओएनजीसी, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस और टीसीएस के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर बजाज ऑटो, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति के शेयर नुकसान में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 254.03 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,279.51 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 76.40 अंक या 0.51 प्रतिशत के लाभ से 15,174.80 अंक पर रहा था। बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बाजार बंद थे।

रुपया 20 पैसे की बढ़त के साथ 72.71 प्रति डॉलर पर

शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 20 पैसे की बढ़त के साथ 72.71 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 72.66 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद कुछ नीचे आया। बाद में यह 20 पैसे की बढ़त के साथ 72.71 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को रुपया दो पैसे की मामूली बढ़त के साथ 72.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बृहस्पतिवार को ‘महाशिवरात्रि’ के मौके पर बाजार बंद था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा