1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शुरुआती तेजी के बाद लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी, जानिए शेयर बाजार का ताजा हाल

शुरुआती तेजी के बाद लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी, जानिए शेयर बाजार का ताजा हाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 27, 2021 12:06 pm IST,  Updated : May 27, 2021 12:06 pm IST

एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच मासिक डेरिवेटिव सौदों की कटान से पहले प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को तेजी के बाद गिरावट देखी गई।

शुरुआती तेजी के बाद...- India TV Hindi
शुरुआती तेजी के बाद लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी, जानिए शेयर बाजार का ताजा हाल

मुंबई। एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच मासिक डेरिवेटिव सौदों की कटान से पहले प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को तेजी के बाद गिरावट देखी गई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 67.33 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,950.19 पर और व्यापक एनएसई निफ्टी 11.20 अंक या 0.07 प्रतिशत गिरकर 15,290.25 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट एशियन पेंट्स में रही। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एचयूएल और मारुति भी लाल निशान में थे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टीसीएस, टाइटन और एचसीएल टेक हरे निशान में थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 379.99 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 51,017.52 पर और निफ्टी 93 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 15,301.45 पर बंद हुआ था।

कारोबारियों ने कहा कि मासिक वायदा और विकल्प (एफएंडओ) अनुबंधों की समाप्ति से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा