1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 18,350 के पार

शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 18,350 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 21, 2021 11:41 am IST,  Updated : Oct 21, 2021 11:41 am IST

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई और सियोल मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग और टोक्यो नुकसान में चल रहे थे।

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 18,350 के पार  Image Source : PTI

शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 265.84 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 61,525.80 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 93.45 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,360.05 पर था। सेंसेक्स में सन फार्मा लगभग दो प्रतिशत की तेजी के साथ शीर्ष पर थी। इसके बाद पावरग्रिड, एनटीपीसी, एचडीएफसी, कोटक बैंक और एमएंडएम के शेयरों का स्थान रहा। 

दूसरी ओर, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में थे। पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 456.09 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,259.96 पर और निफ्टी 152.15 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 18,266.60 पर बंद हुआ था। 

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बुधवार को 1,843.09 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की। एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई और सियोल मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग और टोक्यो नुकसान में चल रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत गिरकर 85.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा