1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सुप्रीम कोर्ट ने दिया एम्‍बी वैली को नीलाम करने का आदेश, 28 अप्रैल को सुनवाई में सुब्रत रॉय की होगी पेशी

सुप्रीम कोर्ट ने दिया एम्‍बी वैली को नीलाम करने का आदेश, 28 अप्रैल को सुनवाई में सुब्रत रॉय की होगी पेशी

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Apr 17, 2017 04:17 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 04:17 pm IST

निवेशकर्ताओं को जमा रकम लौटा पाने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह की पुणे स्थित एम्‍बी वैली को नीलामी करने का आदेश दिया हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया एम्‍बी वैली को नीलाम करने का आदेश, 28 अप्रैल को सुनवाई में सुब्रत रॉय की होगी पेशी- India TV Hindi
सुप्रीम कोर्ट ने दिया एम्‍बी वैली को नीलाम करने का आदेश, 28 अप्रैल को सुनवाई में सुब्रत रॉय की होगी पेशी

नई दिल्‍ली। निवेशकों से धोखाधड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सहारा ग्रुप को जोरदार झटका दिया है। निवेशकर्ताओं को जमा रकम लौटा पाने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह की पुणे स्थित एम्‍बी वैली को नीलामी करने का आदेश दिया हैं।

निवेशकों से जुटायी गयी मूल राशि 24,000 करोड़ रुपए है जिसे लौटाया जाना है। यह पैसा सेबी-सहारा खाते में जमा कराया जाना है। न्यायालय ने पिछले साल 28 नवंबर को सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय को जेल से बाहर रहने के लिए 6 फरवरी तक सेबी-सहारा रिफंड खाते में 600 करोड़ रुपए जमा कराने को कहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा