1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. स्विस बैंकों ने भारत से कहा, ऑटोमैटिक इंफॉर्मेशन एक्‍सचेंज के लिये जरूरी है गोपनीयता

स्विस बैंकों ने भारत से कहा, ऑटोमैटिक इंफॉर्मेशन एक्‍सचेंज के लिये जरूरी है गोपनीयता

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 18, 2017 06:39 pm IST,  Updated : Jun 18, 2017 06:39 pm IST

स्विट्जरलैंड के बैंकों ने भारत से कहा है कि उसे नई ऑटोमैटिक इंफॉर्मेशन एक्‍सचेंज व्यवस्था के तहत अपने सूचना की गोपनीयता कड़ाई से सुनिश्चिचत करनी होगी।

स्विस बैंकों ने भारत से कहा, ऑटोमैटिक इंफॉर्मेशन एक्‍सचेंज के लिये जरूरी है गोपनीयता- India TV Hindi
स्विस बैंकों ने भारत से कहा, ऑटोमैटिक इंफॉर्मेशन एक्‍सचेंज के लिये जरूरी है गोपनीयता

नयी दिल्ली। स्विट्जरलैंड के बैंकों ने भारत से कहा है कि उसे नई ऑटोमैटिक इंफॉर्मेशन एक्‍सचेंज व्यवस्था के तहत अपने नागरिकों के स्विस बैंक खातों के बारे में प्राप्त सूचना की गोपनीयता कड़ाई से सुनिश्चिचत करनी होगी। ऐसा नहीं होने पर स्विट्जरलैंड आंकड़ा साझा करना बंद कर देगा। शुक्रवार को स्विस फेडरल काउंसिल ने भारत तथा 40 अन्य क्षेत्रों के साथ एईओआई को मंजूरी दे दी ताकि संदिग्ध कालाधन के ब्योरे को तत्काल साझा किया जा सके। यह भी पढ़ें: भारत ने कालेधन के खिलाफ अभियान किया तेज, स्विट्जरलैंड से 10 लोगों का मांगा ब्योरा

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह केवल भारत के लिये नहीं बल्कि उन सभी देशों के लिये है जिनके साथ स्विटजरलैंड स्वत: मार्ग के जरिये बैंक सूचना साझा करेगा। स्विटजरलैंड सरकार के अधिकारियों तथा स्विस बैंकों के एक प्रमुख संघ ने कहा कि भारत तथा अन्य क्षेत्रों को आंकड़ा संरक्षण तथा समान अवसर सुनिश्चत करने की जरूरत है जिनके साथ एईओआई व्यवस्था क्रियान्‍वित की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा