1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ब्रिटेन की अदालत ने लगाया TATA JLR पर नौ लाख पौंड का जुर्माना, फैक्‍ट्री में दुर्घटना का मामला

ब्रिटेन की अदालत ने लगाया TATA JLR पर नौ लाख पौंड का जुर्माना, फैक्‍ट्री में दुर्घटना का मामला

 Published : Jan 21, 2017 12:20 pm IST,  Updated : Jan 21, 2017 12:20 pm IST

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लक्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर-लैंड रोवर (TATA JLR) पर ब्रिटेन की एक अदालत ने भारी जुर्माना लगाया है।

ब्रिटेन की अदालत ने लगाया TATA JLR पर नौ लाख पौंड का जुर्माना, फैक्‍ट्री में दुर्घटना का मामला- India TV Hindi
ब्रिटेन की अदालत ने लगाया TATA JLR पर नौ लाख पौंड का जुर्माना, फैक्‍ट्री में दुर्घटना का मामला

लंदन। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लक्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर-लैंड रोवर (TATA JLR) पर ब्रिटेन की एक अदालत ने भारी जुर्माना लगाया है। कंपनी को अपनी उत्‍पादन इकाई में हुए एक दुर्घटना के चलते 9 लाख पौंड के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

यह मामला दो साल पुराना है। TATA JLR पर यह जुर्माना दो साल पहले उसके ब्रिटेन स्थित एक कारखाने में दुर्घटना में एक श्रमिक के अपना पैर खो देने के संबंध में लगाया गया है। अदालत ने इसे पूरी तरह से टाली जाने लायक करार दिया है।

तस्वीरों में देखिए मर्सिडीज A क्लास

mercedes benz A class

indiatvpaisamercedes (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisamercedes (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisamercedes (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisamercedes (4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisamercedes (5)IndiaTV Paisa

बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान बताया गया कि फरवरी 2015 में कंपनी के इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड क्षेत्र में सोलीहल संयंत्र में एक आपूर्ति चालक का अपने वाहन पर नियंत्रण खो गया और वह एक अन्य कार में जा भिड़ा।

श्रमिक दो वाहनों के बीच फंस गया और इस घटना में उसने अपना पैर खोना पड़ा। अदालत ने कहा कि यह घटना पूरी तरह से टाली जाने लायक थी लेकिन इससे उस श्रमिक की पूरी जिंदगी बदल गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा