1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टाटा संस ने लिया एक और बड़ा फैसला, सायरस मिस्त्री की जगह इशात हुसैन को बनाया TCS का चेयरमैन

टाटा संस ने लिया एक और बड़ा फैसला, सायरस मिस्त्री की जगह इशात हुसैन को बनाया TCS का चेयरमैन

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Nov 10, 2016 11:57 am IST,  Updated : Nov 10, 2016 12:42 pm IST

टाटा संस के बोर्ड ने मिस्त्री को हटाकर इशात हुसैन को TCS का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है। हुसैन नए चेयरमैन की नियुक्ति तक TCS चेयरमैन पद पर रहेंगे।

टाटा संस ने लिया एक और बड़ा फैसला, सायरस मिस्त्री की जगह इशात हुसैन को बनाया TCS का चेयरमैन- India TV Hindi
टाटा संस ने लिया एक और बड़ा फैसला, सायरस मिस्त्री की जगह इशात हुसैन को बनाया TCS का चेयरमैन

नई दिल्ली। टाटा संस बोर्ड ने सायरस मिस्‍त्री को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के चेयरमैन पद से हटाकर इशात हुसैन को कंपनी का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है। इशात हुसैन ग्रुप के नए चेयरमैन की नियुक्ति तक टीसीएस के चेयरमैन का पद संभालेंगे।

17 साल पहले टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए थे हुसैन

  • हुसैन टाटा संस के बोर्ड में 1 जुलाई, 1999 को एग्जिक्यूूटिव डायरेक्टर के तौर पर शामिल हुए थे।
  • वह 28 जुलाई, 2000 से टाटा संस लि. के फाइनैंस डायरेक्टर के पद पर थे।
  • टाटा संस जॉइन करने से पहले हुसैन करीब 10 सालों तक टाटा स्टील में वाइस प्रेजिडेंट और एग्जिक्यूूटिव डायरेक्टर-फाइनैंस रहे हैं।

इन कंपनियों के भी चेयरमैन है इशात हुसैन 

  • टाटा संस के बोर्ड में शामिल होने के अलावा वह वोल्टास और टाटा स्काई के चेयरमैन हैं।
  • वह टाटा ग्रुप की कई कंपनियों जैसे टाटा स्टील, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा टेलिसर्विसेज, टाइटन इंडस्ट्रीज के बोर्ड में भी शामिल हैं।
  • अप्रैल 2005 में हुसैन को बोर्ड ऑफ ट्रेड का सदस्य नियुक्त किया गया और नवंबर 2006 में उनको बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड का पब्लिक इंट्रेस्ट डायरेक्टर नियुक्त किया गया।
  • जनवरी 2008 में उनको इंडिया फाउंडेशन फॉर द आर्टस (आईएफए) के बोर्ड में ट्रस्टी नियुक्त किया गया।

बोर्ड ने सायरस मिस्त्री को पद से हटा दिया था 

  • आपको बता दें कि कि पिछले महीने सायरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था।
  • उसके बाद भी वह टाटा ग्रुप की कई अन्य कंपनियों के बोर्ड में शामिल थे, जिनमें से एक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज भी शामिल थीं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा