1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel price: पेट्रोल के दाम लगातार तीसरे दिन घटे, डीजल की कीमत स्थिर

Petrol-Diesel price: पेट्रोल के दाम लगातार तीसरे दिन घटे, डीजल की कीमत स्थिर

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 03, 2019 11:38 am IST,  Updated : Nov 03, 2019 11:38 am IST

 पेट्रोल के दाम में लगातार तीसरे दिन रविवार को गिरावट दर्ज की गई जबकि डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ।

petrol diesel price- India TV Hindi
petrol diesel price

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में लगातार तीसरे दिन रविवार को गिरावट दर्ज की गई जबकि डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। पेट्रोल की कीमत फिर दिल्ली और कोलकाता में सात पैसे जबकि मुंबई में छह पैसे और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर कम हो गई है। डीजल के भाव में दो दिनों से स्थिरता बनी हुई है। पेट्रोल-डीजल के दाम आगे कम होने की संभावना बनी हुई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.74 रुपए, 75.45 रुपए, 78.42 रुपए और 75.59 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 65.80 रुपए, 68.19 रुपए, 68.99 रुपए और 69.52 रुपए प्रति लीटर बने हुए हैं।

उधर, बेंचमार्क कच्चा तेल बेंट क्रूड के दाम में बीते सप्ताह के आखिरी सत्र में दो डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि दर्ज की गई और अगर आगे भी यह वृद्धि जारी रहती है तो आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर वृद्धि हो सकती है। गौरतलब है कि बीते एक महीने में पेट्रोल के दाम में तकरीबन दो रुपये प्रति लीटर की कमी आई है।

दो अक्टूबर 2019 को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.61 रुपये, 77.23 रुपये, 80.21 रुपये और 77.50 रुपये प्रति लीटर थे। ​अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड का जनवरी डिलीवरी अनुबंध शुक्रवार को 3.37 फीसदी की तेजी के साथ 61.63 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट का दिसंबर अनुबंध 3.67 फीसदी की बढ़त के साथ 56.17 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा