1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मोबाइल डेटा पैक की वैधता अब रहेगी एक साल, ट्राई ने कंपनियों को दी अवधि बढ़ाने की मंजूरी

मोबाइल डेटा पैक की वैधता अब रहेगी एक साल, ट्राई ने कंपनियों को दी अवधि बढ़ाने की मंजूरी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 19, 2016 08:05 pm IST,  Updated : Aug 19, 2016 08:05 pm IST

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मोबाइल डेटा पैक की वैधता अवधि को बढ़ाकर 365 दिन करने की मंजूरी दे दी है। अभी तक यह 90 दिन है।

मोबाइल डेटा पैक की वैधता अब रहेगी एक साल, ट्राई ने कंपनियों को दी अवधि बढ़ाने की मंजूरी- India TV Hindi
मोबाइल डेटा पैक की वैधता अब रहेगी एक साल, ट्राई ने कंपनियों को दी अवधि बढ़ाने की मंजूरी

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मोबाइल डेटा पैक की वैधता अवधि को बढ़ाकर 365 दिन करने की मंजूरी दे दी है। अभी तक यह 90 दिन है। इसका मकसद डेटा का कम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को प्रोत्साहन देना और पहली बार के इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं को आकर्षित करना है।

ट्राई ने कहा, नियामक को डेटा पैक की वैधता अवधि बढ़ाने के लिए आग्रह मिल रहे हैं, ये विशेष टैरिफ वाउचर हैं जो सिर्फ डेटा लाभ के साथ आते हैं। मुख्य रूप से यह कदम उन ग्राहकों के लिए है, जो कम मूल्य का अधिक वैधता अवधि का डेटा पैक चाहते हैं। अभी कोई भी कंपनी अधिकतम 90 दिन की वैधता अवधि का रिचार्ज वाउचर जारी कर सकती है।

ट्राई ने लॉन्च किया मोबाइल इंटरनेट की स्पीड मापने वाला एप, कंपनियों के लिए तय होंगे सर्विस क्वालिटी नियम

यदि ग्राहक निश्चित समयावधि में पूरे डेटा का इस्तेमाल नहीं कर पाता है तो शेष डेटा समाप्त हो जाता है। ट्राई ने विचार-विमर्श की प्रक्रिया के बाद दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण नियमन (टीसीपीआर) में संशोधन कर डेटा की वैधता अवधि 90 दिन से बढ़ाकर 365 दिन कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा