1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कॉलड्राप से जल्‍द मिल सकता है छुटकारा, ट्राई ने कंपनियों से और टावर लगाने को कहा

कॉलड्राप से जल्‍द मिल सकता है छुटकारा, ट्राई ने कंपनियों से और टावर लगाने को कहा

 Published : Nov 11, 2015 04:27 pm IST,  Updated : Nov 11, 2015 04:27 pm IST

देश में मोबाइल कॉलड्रॉप की बढ़ती समस्‍या से निजाद दिलाने के लिए ट्राई ने एक बार फिर मोबाइल कंपनियों को तुरंत उपाय उठाने को कहा है।

कॉलड्राप से जल्‍द मिल सकता है छुटकारा, ट्राई ने कंपनियों से और टावर लगाने को कहा- India TV Hindi
कॉलड्राप से जल्‍द मिल सकता है छुटकारा, ट्राई ने कंपनियों से और टावर लगाने को कहा

नयी दिल्ली। कॉलड्रॉप की बढ़ती समस्‍या से कंज्‍यूमर को निजाद दिलाने के लिए दूरसंचार नियामक ट्राई ने एक बार फिर कंपनियों को तुरंत उपाय उठाने को कहा है। ट्राई ने मोबाइल कंपनियों से नए टावर लगाने को कहा है। जिससे बढ़ते कस्‍टमर्स को बेहतर सेवा दी जा सके। इसके अलावा ट्राई ने कंपनियों से 3जी के साथ ही 2जी नेटवर्क को भी मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Don’t ‘Dare’: कॉल ड्रॉप से परेशान उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, टेलीकॉम ऑपरेटरों को हर हाल में देना होगा जुर्माना

टावर्स की संख्‍या तुरंत बढ़ाने की जरूरत

कॉलड्राप के संबंध में तकनीकी दस्तावेज जारी करते हुए ट्राई ने कहा कि टावरों की संख्या में तत्काल वृद्धि की जरूरत है। जिससे ग्राहकों की बढ़ती संख्या की मांग को पूरा किया जा सके। साथ ही ट्राई ने कंपनियों को शहरों की म्‍युनिसिपल कॉरपोरेशन के साथ मिलकर टावर हटाये जाने जैसी समस्याओं का भी उपयुक्त तरीके से समाधान निकालने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें : कॉल ड्रॉप रोकने के लिए ट्राई का नया फॉर्मूला, बताएगी खराब सर्विस देने वाली कंपनी का नाम

सिर्फ 3जी ही नहीं 2जी नेटवर्क को भी मिलें टावर

पत्र में कहा गया है, कॉलड्राप की समया विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में हैं। यहां कंपनियां अपने 3जी नेटवर्क के उपयोग में वृद्धि को देखते हुए नए टावर लगा रही हैं। लेकिन इस वजह से 2जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले मोबाइल टावरों की वृद्धि दर कम हुई है। ऐसे में कंपनियों के लिए जरूरी है कि वे 2जी नेटवर्क टावर भी लगाने पर जोर दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा