1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डोनाल्‍ड ट्रंप ने फि‍र दी अमेरिकी कंपनियों को चेतावनी, कहा रोजगार के अवसर बाहर भेजे तो देना होगा भारी टैक्स

डोनाल्‍ड ट्रंप ने फि‍र दी अमेरिकी कंपनियों को चेतावनी, कहा रोजगार के अवसर बाहर भेजे तो देना होगा भारी टैक्स

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jan 24, 2017 05:12 pm IST,  Updated : Jan 24, 2017 05:22 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों के सीईओ को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कंपनियां दूसरे देशों में जाती हैं तो उन पर भारी टैक्स लगेगा।

डोनाल्‍ड ट्रंप ने फि‍र दी अमेरिकी कंपनियों को चेतावनी, कहा रोजगार के अवसर बाहर भेजे तो देना होगा भारी टैक्स- India TV Hindi
डोनाल्‍ड ट्रंप ने फि‍र दी अमेरिकी कंपनियों को चेतावनी, कहा रोजगार के अवसर बाहर भेजे तो देना होगा भारी टैक्स

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) को फि‍र से चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि यदि कंपनियां दूसरे देशों में विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करती हैं तो उन पर भारी सीमा टैक्स लगाया जाएगा। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो कंपनियां घरेलू स्तर पर उत्पादन को प्रोत्साहन देंगी उनके लिए नियमनों और टैक्स में कटौती की जाएगी।

ट्रंप ने सोमवार को 12 कंपनियों के सीईओ के साथ व्हाइट हाउस में नाश्ते पर बैठक में कहा कि विनिर्माण की हवा अब फिर अमेरिका की ओर चलनी चाहिए। उन्होंने मुख्य कार्यकारियों से कहा कि यदि वे नौकरियां दूसरे देशों को स्थानांतरित करते हैं तो इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो कंपनियां यहां अपने उत्पाद बनाएंगी उनके लिए लाभ की स्थिति होगी। ट्रंप ने आगाह किया, यदि कोई कंपनी अमेरिका में सभी लोगों को नौकरी से निकालना चाहती है। किसी अन्य देश में कारखाना लगाकर यह सोचती है कि उसके सभी उत्पाद सीमा से आसानी से निकलकर यहां आ जाएंगे, तो ऐसा नहीं होगा। उन्हें इसके लिए भारी भरकम सीमा कर चुकाना होगा।

  • ट्रंप ने कहा, हम मध्यम वर्ग और कंपनियों दोनों के लिए टैक्स में कटौती करने जा रहे हैं।
  • यह कटौती भारी भरकम होगी।
  • ट्रंप ने कहा, हमारा मानना है कि नियमनों में 75 प्रतिशत कमी की जा सकती है।
  • इससे भी अधिक हम 75 प्रतिशत कटौती करेंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा