1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. TVS मोटर का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 234.37 करोड़ रुपए

TVS मोटर का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 234.37 करोड़ रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 21, 2021 09:26 pm IST,  Updated : Oct 21, 2021 09:26 pm IST

कंपनी ने 30 सितंबर को समाप्त छमाही में, 219.65 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया। उसे वर्ष 2020-21 की समान अवधि में 1.38 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

TVS मोटर का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 234.37 करोड़ रुपए- India TV Hindi
TVS मोटर का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 234.37 करोड़ रुपए Image Source : TVS

नई दिल्ली: टीवीएस मोटर कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 29.19 प्रतिशत बढ़कर 234.37 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की अवधि में 181.41 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। टीवीएस मोटर कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके परिचालन से होने वाली आय, दूसरी तिमाही में बढ़कर 6,483.42 रुपये हो गयी, जो एक साल पहले की अवधि में 5,254.36 रुपये थी।

कंपनी ने 30 सितंबर को समाप्त छमाही में, 219.65 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया। उसे वर्ष 2020-21 की समान अवधि में 1.38 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर की अवधि में परिचालन से होने वाली आय बढ़कर 11,172.76 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले की अवधि में 7,194.01 करोड़ रुपये थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा