1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. @Forbes List: अंडर-40 अमीर अमेरिकी आंत्रप्रन्योर की लिस्ट में दो भारतीय शामिल

@Forbes List: अंडर-40 अमीर अमेरिकी आंत्रप्रन्योर की लिस्ट में दो भारतीय शामिल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 19, 2015 01:14 pm IST,  Updated : Nov 19, 2015 01:36 pm IST

फोर्ब्स मैगजीन की अमेरिका में 40 साल से कम उम्र के सबसे अमीर उद्यमियों की लिस्ट में भारतीय मूल के विवेक और अपूर्व आंत्रप्रन्योर शामिल हैं।

@Forbes List: अंडर-40 अमीर अमेरिकी आंत्रप्रन्योर की लिस्ट में दो भारतीय शामिल- India TV Hindi
@Forbes List: अंडर-40 अमीर अमेरिकी आंत्रप्रन्योर की लिस्ट में दो भारतीय शामिल

न्यूयार्क। भारतीय आंत्रप्रन्योर ने अमेरिका में भी अपना लोहा मनवा रहे हैं। फोर्ब्स मैगजीन की अमेरिका में 40 साल से कम उम्र के सबसे अमीर उद्यमियों की लिस्ट में भारतीय मूल के दो आंत्रप्रन्योर शामिल हैं। इस लिस्ट में टॉप पर फेसबुक के चीफ एग्जीक्यूटिव मार्क जुकरबर्ग हैं। इस लिस्ट में शामिल 30 साल के विवेक रामास्वामी 33वें स्थान पर हैं। इनके अलावा 40वें स्थान पर 29 साल के अपूर्व मेहता हैं।

अमेरिकी अमीरों की लिस्ट में दो भारतीय

फोर्ब्स की लिस्ट में 33वां स्थान पाने वाले विवेक रामास्वामी का नेट बर्थ 50 करोड़ डॉलर है। फोर्ब्स ने कहा कि उनका संपत्ति स्त्रोत निवेश है। वहीं, 40वें स्थान पर आने वाले अपूर्व मेहता इंस्टाकार्ट के फाउंडर संस्थापक है। इनकी कंपनी ऑयल लाइन ग्रॉसरी सप्लाई करने का काम करती है। मेहता का नेट बर्थ 40 करोड़ डॉलर है। फोर्ब्स ने कहा कि 40 साल से कम उम्र के 40 सबसे सफल युवा आंत्रप्रन्योर की यह पहली लिस्ट है।

फोर्ब्स की लिस्ट में टॉप पर जुकरबर्ग

फोर्ब्स की लिस्ट में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग नंबर-1 पर हैं। जुकरबर्ग के पास 47.1 अरब डॉलर की संपत्ति है। दूसरे स्थान पर जुकरबर्ग के कॉलेज के जमाने के मित्र और फेसबुक के को-फाउंडर डस्टिन मोस्कोविज है। तीसरे स्थान पर जैन कूम ने कब्जा जमाया है। इन्होंने व्हाट्सऐप शुरू किया जो अब विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल मैसेंजर कंपनी है। कंपनी का 2014 में फेसबुक में विलय हो गया था। फोर्ब्स की इस लिस्ट में एक मात्र महिला आंत्रप्रन्योर एलिजाबेथ होम्स जगह बना पाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा