1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यूनीलीवर ने ठुकराया 143 अरब डॉलर का प्रस्‍ताव, क्राफ्ट हिंज करती रहेगी खरीदने का प्रयास

यूनीलीवर ने ठुकराया 143 अरब डॉलर का प्रस्‍ताव, क्राफ्ट हिंज करती रहेगी खरीदने का प्रयास

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 18, 2017 12:34 pm IST,  Updated : Feb 18, 2017 12:34 pm IST

यूनीलीवर ने क्राफ्ट हींज के 143 अरब डॉलर के अधिग्रहण प्रस्‍ताव को खारिज कर दिया है। क्राफ्ट ने कहा कि वह अधिग्रहण के लिए अपने प्रयास जारी रखेगी।

यूनीलीवर ने ठुकराया 143 अरब डॉलर का प्रस्‍ताव, क्राफ्ट हिंज करती रहेगी खरीदने का प्रयास- India TV Hindi
यूनीलीवर ने ठुकराया 143 अरब डॉलर का प्रस्‍ताव, क्राफ्ट हिंज करती रहेगी खरीदने का प्रयास

न्यूयॉर्क। एंग्‍लो-डच कंपनी यूनीलीवर ने अमेरिका की फूड कंपनी क्राफ्ट हींज के 143 अरब डॉलर के अधिग्रहण प्रस्‍ताव को खारिज कर दिया है। वहीं दूसरी ओर क्राफ्ट हींज ने कहा है कि शुरुआती बोली खारिज होने के बावजूद वह उपभोक्ता उत्पाद कंपनी यूनीलीवर के अधिग्रहण के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेगी।

यूनीलीवर ने क्राफ्ट की पेशकश को खारिज करते हुए कहा है कि इसमें उसके मूल्य को कम करके आंका गया है।

  • कंपनी का कहना है कि उसे आगे बातचीत का कोई आधार नजर नहीं आता।
  • वहीं क्राफ्ट ने बोली खारिज होने को स्वीकार करते हुए कहा है कि हम सौदे की शर्तों पर सहमति के लिए काम करेंगे।
  • इस खबर के बाद दोनों कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।
  • इन दो अंतरराष्‍ट्रीय कंपनियों का विलय इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा अधिग्रहण सौदा होगा और यह ब्रिटेन स्थित कंपनी का सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा।
  • क्राफ्ट हींज क्राफ्ट चीज और हींज केचअप के अलावा क्‍यू-टिप्‍स, हेलमैन मेयोनिस और बेन एंड जेरी आइसक्रीम का उत्‍पादन करती है।
  • विश्‍लेषकों का मानना है कि इस अधिग्रहण सौदे से यूके में बड़ी संख्‍या में जॉब कटौती होगी और प्रतिस्‍पर्धा कम होने से उपभोक्‍ताओं को नुकसान होगा।
  • क्राफ्ट हींज दुनिया के पांचवी और नॉर्थ अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी फूड और ब्रेवरेज कंपनी है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा