1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यूनियन बैंक अपने कर्मचारियों को शेयर जारी कर जुटाएगी 600 करोड़ रुपए, बोर्ड ने दी अपनी मंजूरी

यूनियन बैंक अपने कर्मचारियों को शेयर जारी कर जुटाएगी 600 करोड़ रुपए, बोर्ड ने दी अपनी मंजूरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 13, 2018 05:11 pm IST,  Updated : Nov 13, 2018 05:11 pm IST

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल ने कर्मचारियों को शेयर जारी कर 600 करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

union bank- India TV Hindi
union bank Image Source : UNION BANK

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल ने कर्मचारियों को शेयर जारी कर 600 करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने बताया कि वह अपने कर्मचारियों के लिए कर्मचारी शेयर खरीद योजना (ईएसपीएस) लेकर आएगा।

इस योजना के माध्‍यम से बैंक 600 करोड़ रुपए जुटाएगा। इसके लिए शेयरों को एक या एक से अधिक किस्तों में जारी किया जा सकता है। बैंक के निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।  

सितंबर में पंजाब नेशनल बैंक ने ईएसपीएस के तहत कर्मचारियों से 10 करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। साथ ही सिंडिकेट बैंक भी ईएसपीएस से 250 करोड़ रुपए जुटाएगा। बैंक ऑफ इंडिया भी इस योजना के माध्यम से 10 करोड़ रुपए, केनरा बैंक 1,000 करोड़ रुपए जुटाएगा। 

सरकार ने मार्च 2017 में सरकारी बैंकों को अपने कर्मचारियों को शेयर जारी कर धन जुटाने की मंजूरी प्रदान की थी। इलाहाबाद बैंक पहले ही ईएसपीएस के माध्यम से 236 करोड़ रुपए जुटा चुका है। यूनाइटेड बैंक ने भी अगस्त में इस योजना के तहत पांच करोड़ नए शेयर जारी किए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा