1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आर्थिक गतिविधियां जल्द पकड़ेंगी रफ्तार, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जताई उम्मीद

आर्थिक गतिविधियां जल्द पकड़ेंगी रफ्तार, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जताई उम्मीद

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : May 29, 2020 12:32 pm IST,  Updated : May 29, 2020 12:36 pm IST

लॉकडाउन में छूट के बाद बिजली और ईंधन की मांग में बढ़त दर्ज

Union Minister Prakash Javadekar- India TV Hindi
Union Minister Prakash Javadekar Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उम्मीद जताई है कि लॉकडाउन में ढील के साथ ही आर्थिक गतिविधियां रफ्तार पकड़ लेंगी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मोदी सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर इंडिया टीवी के विशेष कार्यक्रम में ये बात कही। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक फिलहाल आर्थिक गतिविधियों में रिकवरी के संकेत दिखने लगें हैं। वहीं जिन जगहों पर अभी भी दिक्कतें हैं उनमें भी जल्द सुधार आने की उम्मीद बनी हुई है।

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक पेट्रोल डीजल की खपत महामारी के पहले के स्तर के 80 फीसदी तक वापस पहुंच चुकी है। वहीं बिजली की खपत भी 80 फीसदी तक वापस पाई जा चुकी है। उम्मीद है कि ये अपने पिछले स्तरों पर जल्द वापस पहुंच जाएंगी।  उनके मुताबिक कृषि क्षेत्र में गतिविधिया काफी अच्छे तरीके से जारी हैं। वहीं इंडस्ट्री में भी कामकाज अपनी क्षमता के आधे स्तर पर पहुंच चुका है। बाकी हिस्सों में भी काम शुरू करने की तैयारी है। ऐसे में अनुमान है कि लॉकडाउन के खुलने के साथ ही गतिविधियां तेजी के साथ रफ्तार पकड़ लेंगी।

फिलहाल लॉकडाउन को 2 महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है, इसे 4 चरणों में 31 मई तक बढ़ाया गया है। हालांकि लॉकडाउन में 20 अप्रैल के बाद से छूट की शुरुआत की गई है, जिसे धीरे धीरे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि छूट भी शर्तों के साथ ही दी गई है। पूरी अर्थव्यवस्था में फिलहाल सबसे बेहतर प्रदर्शन कृषि क्षेत्र का रहा है जहां कटाई से लेकर सरकारी खरीद तक पिछले साल के स्तरों से बेहतर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा