1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ग्रेटर नोएडा में पतंजलि आयुर्वेद करेगी 2000 करोड़ रुपए का निवेश, बनेगा नया फूड पार्क

ग्रेटर नोएडा में पतंजलि आयुर्वेद करेगी 2000 करोड़ रुपए का निवेश, बनेगा नया फूड पार्क

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Nov 06, 2016 01:09 pm IST,  Updated : Nov 06, 2016 01:21 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने पतंजलि आयुर्वेद के राज्य में 2,000 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दे दी है। इसमें यमुना एक्सप्रेसवे पर फूड पार्क की स्थापना भी शामिल है

ग्रेटर नोएडा में पतंजलि आयुर्वेद करेगी 2000 करोड़ रुपए का निवेश, रामदेव अब MNC कंपनियों को घरेलू और विदेशी स्तर पर देंगे कड़ी टक्कर- India TV Hindi
ग्रेटर नोएडा में पतंजलि आयुर्वेद करेगी 2000 करोड़ रुपए का निवेश, रामदेव अब MNC कंपनियों को घरेलू और विदेशी स्तर पर देंगे कड़ी टक्कर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद के राज्य में 2,000 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दे दी है। इसमें यमुना एक्सप्रेसवे पर 450 एकड़ में फूड पार्क की स्थापना भी शामिल है मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि इसी सप्ताह उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य में पतंजलि आयुर्वेद के 2,000 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी। नए प्लांट से पतंजलि आयुर्वेद विदेशी कंपनियों को घरेलू और विदेशी में कड़ी टक्कर देगी।

ग्रेटर नोएडा में होगा 1500 करोड़ का निवेश

  • इसमें ग्रेटर नोएडा में 1,500 करोड़ रुपए के निवेश से कृषि प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव भी शामिल है।
  • सूत्र ने कहा कि करीब 450 एकड़ जमीन की पहचान की गई है।
  • यह जमीन ग्रेटर नोएडा संयंत्र को आवंटित की जाएगी।
  • पंतजलि आयुर्वेद इस जमीन की खरीदेगा।
  • राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी ऐसे समय मिली है जबकि चर्चा थी कि पंतजलि आयुर्वेद अगले साल मार्च में विधानसभा चुनाव के बाद निवेश की घोषणा करेगा।

यह प्लांट यमुना एक्सप्रेसवे के पास लगाया जाएगा

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने इस निवेश प्रस्ताव को इसलिए तेजी से आगे बढ़ाने पर रुचि दिखाई जिससे निवेशकों को प्रोत्साहित किया जा सके और रोजगार के अवसरों का सृजन किया जा सके।
  • इससे पहले कंपनी के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि जमीन की पहचान का काम अग्रिम चरण में है और यह इकाई यमुना एक्सप्रेसवे के पास लगाई जा सकती है।

नए प्लांट से विदेशों में होंगे प्रोडक्ट्स सप्लाई

  • ग्रेटर नोएडा संयंत्र अंतरराष्ट्रीय फूड पार्क होगा जो विदेशी तथा घरेलू बाजार की जरूरतों को पूरा करेगा।
  • पतंजलि के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आचार्य बालकृष्ण ने इस बारे में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEEIDA) के सीईओ के साथ कई बैठकें कीं।

12 से 18 महीने में शुरू होगा काम

  • जमीन के आवंटन के बाद यह इकाई 12 से 18 महीने में परिचालन में आ जाएगी।
  • ग्रेटर नोएडा फूड पार्क में लगभग सभी प्रमुख उत्पादों का विनिर्माण होगा।
  • एनसीआर क्षेत्र में होने की वजह से यह हब के रूप में काम करेगा।
  • पूर्ण क्षमता पर इस संयंत्र में सालाना 25,000 करोड़ रुपए के उत्पादों का उत्पादन होगा।
  • इससे करीब 10,000 प्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन होने की संभावना है जिससे 50,000 परिवारों को लाभ हो सकता है।
  • इसके अलावा पतंजलि आयुर्वेद मध्य प्रदेश, असम, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में भी इकाइयां स्थापित करने की प्रक्रिया में है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा