1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिव्यांगों का कर्ज माफ करने पर विचार कर रही है योगी सरकार, 6821 दिव्‍यांगों पर है 3.88 करोड़ रुपए का ऋण बकाया

दिव्यांगों का कर्ज माफ करने पर विचार कर रही है योगी सरकार, 6821 दिव्‍यांगों पर है 3.88 करोड़ रुपए का ऋण बकाया

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 14, 2017 03:43 pm IST,  Updated : Jun 14, 2017 03:43 pm IST

उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों के कर्ज माफी की तर्ज पर दिव्यांगो के कर्ज माफ करने पर विचार कर रही है।

दिव्यांगों का कर्ज माफ करने पर विचार कर रही है योगी सरकार, 6821 दिव्‍यांगों पर है 3.88 करोड़ रुपए का ऋण बकाया- India TV Hindi
दिव्यांगों का कर्ज माफ करने पर विचार कर रही है योगी सरकार, 6821 दिव्‍यांगों पर है 3.88 करोड़ रुपए का ऋण बकाया

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों के कर्ज माफी की तर्ज पर दिव्यांगो के कर्ज माफ करने पर विचार कर रही है। उप्र दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग दिव्यांगों के 3.88 करोड़ रूपए के कर्ज को माफ करना चाहती है।

दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि अगले 100 दिनों में विभाग 6,821 दिव्यांगो पर बकाया 3.88 करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने पर विचार किया जा रहा है। अभी तक दिव्यांगो ने करीब 1.60 करोड़ रुपए का कर्ज चुकता किया है। इस समय उत्‍तर प्रदेश में करीब दो करोड़ दिव्यांग रहते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश सरकार की योजना दिव्यांगजनों को स्वालंबी बनाने की और उन्हें केंद्र के राष्टीय कौशल विकास मिशन कार्यक्रम से जोड़ने की है। सरकार दिव्यांगजनों को सूक्ष्म लघु एवं मध्‍यम उद्यम के तहत कुटीर उद्योग के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है। राजभर ने कहा कि दिव्यांगो के लिए विशेष बैटरी चालित रिक्शा लाने का प्रस्ताव भी है, इसमें बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिल के साथ एक ट्रॉली लगाई जाएगी ताकि दिव्यांग उस ट्रॉली पर सब्जी आदि सामान रखकर बेच सकें।

इसी तरह महिला दिव्यांगों के लिए सिलाई मशीन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को अपनी दुकान खोलने के लिए वित्‍तीय सहायता बढ़ाने पर भी विचार हो रहा है। अभी तक यह सहायता 30 हजार रुपए मिलती है, जिसे एक लाख रुपए करने पर विचार किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा