1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत में नोटबंदी के बाद वेनेजुएला ने दिए 100 के नोट बंद करने के आदेश, जारी होंगे नए नोट और सिक्के

भारत में नोटबंदी के बाद वेनेजुएला ने दिए 100 के नोट बंद करने के आदेश, जारी होंगे नए नोट और सिक्के

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 12, 2016 04:44 pm IST,  Updated : Dec 12, 2016 04:46 pm IST

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में सबसे बड़ी राशि यानी 100 बोलिवर के नोट को बंद करने के लिए आपात आदेश जारी किए हैं।

भारत में नोटबंदी के बाद वेनेजुएला ने दिए 100 के नोट बंद करने के आदेश, जारी होंगे नए नोट और सिक्के- India TV Hindi
भारत में नोटबंदी के बाद वेनेजुएला ने दिए 100 के नोट बंद करने के आदेश, जारी होंगे नए नोट और सिक्के

कराकस/नई दिल्ली। भारत में नोटबंदी के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में सबसे बड़ी राशि यानी 100 बोलिवर के नोट को बंद करने के लिए आपात आदेश जारी किए हैं। उन्होंने यह आदेश उन माफियाओं को नाकाम करने के लिए जारी किए हैं, जिन पर वह कोलंबिया में नकदी की जमाखोरी का आरोप लगाते हैं। यह घोषणा रविवार को की गई।

इसलिए बंद होंगे 100 बोलिवर के नोट

  • आर्थिक संकट और विश्व की सबसे अधिक महंगाई झेल रहे वेनेजुएला की सरकार ने नए नोट और सिक्के जारी करने की तैयारी की है।
  • जिनका मूल्य इस समय उपलब्ध सबसे बड़ी राशि के नोट से लगभग 200 गुना ज्यादा होगा।
  • वेनेजुएला के 100 बोलिवर के एक नोट की कीमत इस समय एक डॉलर के तीन सेंट्स से कुछ कम है।
  • एक नोट से मुश्किल से एक कैंडी खरीदी जा सकती है।
  • यदि किसी को एक हैमबर्गर खरीदना है तो उसे 50 नोट चाहिए।

तस्‍वीरों में देखें Demonetisation के बाद ऐसी जगहों पर भी हो रहा है Paytm जैसे डिजिटल वॉलेट का इस्‍तेमाल

Cheque numbers

Gold2   IndiaTV Paisa

Gold-1 (1)   IndiaTV Paisa

gold3 (1)   IndiaTV Paisa

gold5   IndiaTV Paisa

gold4   IndiaTV Paisa

राष्ट्रपति ने रविवार को अपने टीवी शो कॉन्टैक्ट विद मादुरो में कहा, मेरी संवैधानिक शक्तियों के अनुरूप और इस आपात आर्थिक आदेश के जरिए मैंने अगले 72 घंटे में 100 बोलिवर के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला किया है।  मादुरो ने कहा कि यह कदम इसलिए जरूरी है क्योंकि वेनेजुएला की एक जांच में पाया गया है कि अंतरराष्ट्रीय माफियाओं ने मुख्य तौर पर कोलंबियाई शहरों में और ब्राजील में 100 बोलिवर के अरबों नोट छिपा रखे हैं। उन्होंने आदेश दिए कि जमीनी, वायु और समुद्री रास्ते बंद किए जाने चाहिए ताकि वे लोग ले जाए गए नोट लौटा न सकें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा