1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बिजनेस क्‍लास ट्रैवलर्स के लिए खास ऑफर लाई VISTARA

बिजनेस क्‍लास ट्रैवलर्स के लिए खास ऑफर लाई VISTARA

 Published : Apr 15, 2016 11:47 am IST,  Updated : Apr 15, 2016 11:47 am IST

प्राइवेट एयरलाइन कंपनी VISTARA ने बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए एक विशेष छूट योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत 50 फीसदी छूट दी जा रही है।

VISTARA लाई बिजनेस क्‍लास ट्रैवलर्स के लिए खास ऑफर, टिकट बुक करवाने पर मिलेगा 50 फीसदी डिस्‍काउंट- India TV Hindi
VISTARA लाई बिजनेस क्‍लास ट्रैवलर्स के लिए खास ऑफर, टिकट बुक करवाने पर मिलेगा 50 फीसदी डिस्‍काउंट

नई दिल्ली। प्राइवेट एयरलाइन कंपनी विस्तारा ने बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए एक विशेष छूट योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत बिजनेस क्लास में उसी यात्री नाम रिकॉर्ड (पीएनआर) से एक टिकट बुक करवाने पर 50 फीसदी छूट दी जा रही है। VISTARA की यह स्कीम दिल्ली-गोवा और मुंबई-गोवा उड़ानों पर लागू नहीं होगी। इसके तहत कम से कम दो और अधिक से अधिक चार ग्राहक वीकेंड में किराए में 50 प्रतिशत छूट के साथ बिजनेस क्लास में यात्रा कर सकते हैं। VISTARA के बयान में कहा गया है कि इस योजना में सभी यात्रियों को एक साथ यात्रा करनी होगी।

14 अप्रैल से 15 मई तक बुक कर सकेंगे टिकट

इस वीकेंड वन-वे और रिटर्न टिकट दोनों पर स्कीम लागू है। बिजनेस क्लास में ट्रेवल करने के लिए आप शनिवार पूरे दिन और रविवार को दोपहर 4 बजे तक उड़ान भरने वाली फ्लाइट का टिकट बुक कर सकते हैं। 14 अप्रैल से 15 मई के दौरान और टिकट बुक करके अप्रैल 16 से 15 मई तक यात्रा कर सकेंगे।

तस्‍वीरों में देखिए भारत के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट

Airport

AgattiIndiaTV Paisa

shimlaIndiaTV Paisa

lehIndiaTV Paisa

mizoIndiaTV Paisa

CSTIndiaTV Paisa

IGIIndiaTV Paisa

कोच्चि के लिए भी उड़ान भरेगी विस्तारा

VISTARA ने दिल्ली से मुंबई होते हुए कोच्ची के लिए फ्लाइट लॉन्च की है। VISTARA मुंबई से कोच्चि के लिए रोजाना सीधी उड़ानें संचालित करेगी और वही विमान दिल्ली से कोच्ची के लिए उड़ान भरेगी। अब विस्तारा 15 डोमेस्टिक डेस्टिनेशन्स के लिए उड़ाने भरेगी। कंपनी पहले ही यह पहले से ही 2 मई से दिल्ली और हैदराबाद से चंडीगढ़ के लिए सेवाओं के शुभारंभ की घोषणा की है

विस्तारा शुरू करेगी चंडीगढ़ से दिल्ली डेली फ्लाइट

इंडिगो ने बढ़ाए कैंसिलेशन चार्ज, टिकट कैंसल करवाने पर लगेगा 2250 रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा