1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वोडाफोन और आइडिया के विलय के बाद नए नाम से होगी नई कंपनी: रिपोर्ट

वोडाफोन और आइडिया के विलय के बाद नए नाम से होगी नई कंपनी: रिपोर्ट

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Feb 12, 2018 10:42 am IST,  Updated : Feb 12, 2018 10:42 am IST

टेलिकॉम मार्केट पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए वोडाफोन और आइडिया ने विलय का फैसला किया है और ऐसी संभावना है कि इस साल के मध्य तक दोनो कंपनियों का विलय हो जाएगा।

vodafone and idea - India TV Hindi
vodafone idea may have a new brand name after merger

नई दिल्ली। वोडाफोन और आइडिया के ग्राहकों को दी जा रही टेलिकॉम सेवा नए नाम से मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनो कंपनियों के विलय के बाद जो नई कंपनी बनने जा रही है उसका अलग नाम और ब्रांड होगा और इसपर काम करना शुरू कर दिया गया है। अंग्रेजी समाचार वेबसाइट ईटी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

खबर के मुताबिक टेलिकॉम मार्केट पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए वोडाफोन और आइडिया ने विलय का फैसला किया है और ऐसी संभावना है कि इस साल के मध्य तक दोनो कंपनियों का विलय हो जाएगा। विलय के बाद जो कंपनी बनेगी वह देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी होगी। मौजूदा समय में पहले स्थान पर एयरटेल है, दूसरे स्थान पर वोडाफोन और तीसरे नंबर पर आईडिया है।

करीब डेढ़ साल पहले टेलिकॉम मार्केट में उतरी रिलायंस जियो ने टेलिकॉम सेक्टर की दूसरी कंपनियों पर अपनी रणनीती बदलने पर मजबूर कर दिया है। रिलायंस जियो की वजह से सेक्टर की दूसरी सभी कंपनियों को फ्री वायस कॉलिंग और सस्ता डाटा देने पर मजबूर होना पड़ रहा है। रिलायंस को टक्कर देने के लिए ही आईडिया और वोडाफोन ने विलय का फैसला किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा