1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Vodafone ने शुरू की स्पेशल नई सर्विस, अब ऐसे बिना नंबर बताए करा सकते है फोन रिचार्ज

Vodafone ने शुरू की स्पेशल नई सर्विस, अब ऐसे बिना नंबर बताए करा सकते है फोन रिचार्ज

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Feb 24, 2017 08:40 am IST,  Updated : Feb 24, 2017 10:39 am IST

Vodafone ने महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से नई सर्विस शुरू की है। इसके तहत वोडाफोन यूजर्स बिना रिटेलर्स को मोबाइल नंबर बताए भी रिचार्ज करा सकेंगे।

Vodafone ने शुरू की स्पेशल नई सर्विस, अब ऐसे बिना नंबर बताए करा सकते है फोन रिचार्ज- India TV Hindi
Vodafone ने शुरू की स्पेशल नई सर्विस, अब ऐसे बिना नंबर बताए करा सकते है फोन रिचार्ज

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने अपने ग्राहकों खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से नई सर्विस शुरू की है। इसके तहत वोडाफोन यूजर्स बिना रिटेलर्स को मोबाइल नंबर बताए भी रिचार्ज करा सकेंगे। इससे मोबाइल नंबर का दुरुपयोग रोकने में मदद मिलेगी।

वोडाफोन के बिजनेस हेड (कोलकाता और पश्चिम बंगाल) अरविंदर सिंह सचदेव के मुताबिक वोडाफोन को एक और नई सर्विस पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इसके जरिए हमारे उपभोक्ता ज्यादा सिक्योर और सशक्त महसूस करेंगे। जैसे-जैसे स्मार्टफोन जानकारी डेटा बनता जा रहा है, वैसे-वैसे मोबाइल नंबर को प्राइवेट रखकर यूजर्स की गोपनियता को बनाए रखना भी जरूरी हो गया है।

Vodafone-Idea के मर्जर की बातचीत अंतिम दौर में, 25 फरवरी को हो सकता है ऐलान

क्या है नई सर्विस

  • मोबाइल उपभोक्ता खासकर महिलाए अक्सर यह शिकायत करती है उनके मोबाइल नंबर रिचार्ज कराने के बाद उजागर हो जाता है और फिर उन्हें बहुत असुविधा होती है।
  • इसीलिए मोबाइल नंबर गोपनीय रखने की ओर नया कदम बढ़ाते हुए वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए प्राइवेट रिचार्ज मोड की पेशकश की है।
  • इसके तहत वोडाफोन यूजर्स बिना रिटेलर्स को मोबाइल नंबर बताए भी रिचार्ज करा सकेंगे।
  • इससे मोबाइल नंबर का दुरुपयोग होने से रोका जा सकेगा।
  • वोडाफोन इंडिया ने फिलहाल यह सुविधा पश्चिम बंगाल के यूजर्स के लिए शुरू की है।

यह भी पढ़े: टेक महिंद्रा को उम्‍मीद, वोडाफोन-आइडिया के विलय से मिलेगा कंपनी को ज्‍यादा कारोबार

कैसे करेगी काम

  • वोडाफोन की इस सेवा का नाम प्राइवेट रिचार्ज मोड (PRM) है।
  • इस प्लान के तहत अगर आप मोबाइल रिचार्ज कराते हैं तो आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन अपना नंबर देने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
  • अपने मोबाइल में बैलेंस डलाने, टैरिफ पड़वाने, डाटा प्लान आदि जैसे किसी भी रिचार्ज के लिए यूजर्स को प्राइवेट रिचार्ज मोड का विकल्प चुनना होगा।
  • इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले एक एसएमएस भेजना होगा।
  • यूजर्स PRIVATE लिखकर 12604 पर भेजेंगे।
  • इसके बाद यूजर के मोबाइल पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आ जाएगा।
  • ओटीपी में मिलने वाले कोड के जरिए ग्राहक उस दिन आधी रात तक किसी भी मल्टी-ब्रांड आउटलेट से फोन रिचार्ज करा सकेंगे
  • रिचार्ज कराने के लिए ग्राहकों को अपने मोबाइल नंबर की जगह ओटीपी में मिले कोड को बताना होगा।
  • इस नंबर को ई-रिचार्ज में दर्ज करने के बाद आपका मोबाइल रिचार्ज हो जाएगा।

यह भी पढ़े: Reliance Jio effect: Idea को 10 साल में पहली बार लगा ये बड़ा झटका, हुआ 385 करोड़ रुपए का घाटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा