1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Vodafone ने पेश किया धमाकेदार सुपरवीक प्‍लान, सिर्फ 69 रुपए में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

Vodafone ने पेश किया धमाकेदार सुपरवीक प्‍लान, सिर्फ 69 रुपए में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

 Published : Oct 26, 2017 01:53 pm IST,  Updated : Oct 26, 2017 01:53 pm IST

Vodafone ने यह सुपरवीक प्‍लान लॉन्‍च किया है। इसमें कंपनी फ्री डाटा भी ऑफर कर रही है। सुपरवीक प्‍लान के अंतर्गत ग्राहक को 69 रुपए से रिचार्ज करना होगा।

Vodafone ने पेश किया धमाकेदार सुपरवीक प्‍लान, सिर्फ 69 रुपए में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग- India TV Hindi
Vodafone ने पेश किया धमाकेदार सुपरवीक प्‍लान, सिर्फ 69 रुपए में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो की अनलिमिटेड फ्री सर्विस की दौड़ में देर से ही सही लेकिन अब वोडाफोन पूरी तरह से शामिल हो गई है। पिछले दिनों 181 और 195 रुपए के अनलिमिटेड प्‍लान पेश करने के बाद अब कंपनी ने 69 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग का प्‍लान पेश किया है। कंपनी ने यह ऑफर सुपरवीक प्‍लान के तहत लॉन्‍च किया है। इसमें कंपनी फ्री डाटा भी ऑफर कर रही है। सुपरवीक प्‍लान के अंतर्गत ग्राहक को 69 रुपए से रिचार्ज करना होगा। जैसे कि नाम से ही पता चलता है कि यह प्‍लान 7 दिनों के लिए ही है। इसमें उसे अनलिमिडेट लोकल एवं एसटीडी की सुविधा मिलेगी। यह फ्री प्‍लान सभी नेटवर्क के लिए लागू है। साथ ही ग्राहक को 500 एमबी डाटा भी फ्री मिल रहा है।

कंपनी के मुताबिक ग्राहकों के पास हर हफ्ते अनलिमिटेड सुपरवीक प्लान खरीदने का विकल्प उपलब्‍ध होगा। सुपरवीक प्लान सभी रिटेल आउटलेट, यूएसएसडी, वेबसाइट और माय वोडाफोन ऐप के जरिए रीचार्ज कराने के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें कि वोडाफोन रिलायंस जियो को टक्‍कर देने के लिए तेजी से काम कर रहा है। कंपनी ने 181 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग का प्‍लान लॉन्‍च किया है, जिसमें अनलिमिटेड 2जी डाटा का भी फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। वहीं 195 के प्‍लान में ग्राहकों को प्रति दिन 250 मिनट लोकल एवं एसटीडी कॉल्स मिल रही हैं। वहीं 1 जीबी 2G/3G/4G डेटा मिल रहा है।

दूसरी ओर रिलायंस जियो के जियो फोन को चुनौती देने के लिए अब वोडाफोन हैंडसेट भी लेकर आई है। इसके लिए वोडाफोन ने माइक्रोमैक्स के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत बाजार में माइक्रोमैक्स भारत 2 अल्ट्रा को उतारा गया है। वोडाफोन के इस सबसे सस्ता 4जी फोन की प्रभावी कीमत 999 रुपये होगी। कंपनी ने कहा है कि फोन को नवंबर महीने से उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा