1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वोडाफोन ने पेश किया नया प्‍लान, सिर्फ 349 रुपए में देगा हर रोज 3 जीबी डेटा

वोडाफोन ने पेश किया नया प्‍लान, सिर्फ 349 रुपए में देगा हर रोज 3 जीबी डेटा

 Published : May 04, 2018 03:09 pm IST,  Updated : May 04, 2018 08:45 pm IST

देश में सस्‍ते मोबाइल प्‍लान ऑफर करने की जंग और तेज हो गई है। रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद वोडाफोन ने भी एक तगड़ा प्‍लान लॉन्‍च कर दिया है। इसके तहत कंपनी मात्र 349 रुपए में 3 जीबी प्रति दिन डेटा उपलब्‍ध करा रही है।

vodafone- India TV Hindi
vodafone

नई दिल्‍ली। देश में सस्‍ते मोबाइल प्‍लान ऑफर करने की जंग और तेज हो गई है। रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद वोडाफोन ने भी एक तगड़ा प्‍लान लॉन्‍च कर दिया है। इसके तहत कंपनी मात्र 349 रुपए में 3 जीबी प्रति दिन डेटा उपलब्‍ध करा रही है। इससे पहले कंपनी 569 रुपए में 3 जीबी का प्‍लान पेश कर चुकी है। लेकिन दोनों ही प्‍लान की वैलिडिटी में अंतर है। जहां 569 रुपए के प्‍लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं अब लॉन्‍च किए गए 349 रुपए के प्‍लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी ही मिलेगी।

आइए वोडाफोन के इस प्‍लान के बारे में विस्‍तार से जानते हैं। यह प्‍लान आपको 349 रुपए में उपलब्‍ध होगा। इस प्‍लान के तहत कंपनी ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा दे रही है। इसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल शामिल हैं, ये सभी कॉल्‍स पूरी तरह से मुफ्त होंगी। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त में दे रही है। इन सबके अलावा यूज़र हर दिन 3 जीबी 3जी/ 4जी डेटा भी मिलेगा। वैसे देखा जाए तो कंपनी ने अपने पुराने पैक को ही नए अवतार में पेश किया है। अब इस प्लान में कंपनी की ओर से हर दिन 500 एमबी अतिरिक्‍त डेटा दिया जा रहा है। इससे पहले वोडाफोन अपने सब्सक्राइबर को 348 रुपये में हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 2.5 जीबी डेटा देती थी। इस रीचार्ज प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। इसकी वैधता 28 दिनों की है।

वोडाफोन के 349 रुपए के प्लान से रिलायंस जियो और एयरटेल के प्‍लान से मुकाबला किया जाए तो यहां पर दोनों कंपनियों की ओर से 3 जीबी वाला प्‍लान पेश कर रही हैं। एयरटेल की बात करें तो कंपनी अपने 349 रुपए के प्लान में यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा दे रही है। वहीं यहां पर ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा के अलावा हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त मिल रहे हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

वहीं रिलायंस जियो की बात करें तो यह प्‍लान लगभग 50 रुपए कम में मिल रही है। रिलायंस जियो का यह प्‍लान मात्र 299 रुपए में है। 299 रुपये वाले प्लान में जियो अपने ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी 4जी डेटा दे रही है। इसकी वैधता 28 दिनों की है। Jio का प्लान हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस के साथ आता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा तो है ही। अन्‍य सुविधाओं के अलावा जियो के एप में ग्राहकों को जियो की एंटरटेनमेंट एप्‍स की भी सुविधा मिल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा