1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वोडाफोन ने लॉन्‍च किए दो नए प्‍लान, प्रतिदिन 19 रुपए में मिलेगा 4G डाटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा

वोडाफोन ने लॉन्‍च किए दो नए प्‍लान, प्रतिदिन 19 रुपए में मिलेगा 4G डाटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 25, 2017 07:41 pm IST,  Updated : May 25, 2017 07:41 pm IST

वोडाफोन ने 4जी हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो एकीकृत प्लान पेश किए हैं, जिसकी कीमत 19 रुपए प्रति दिन से लेकर 89 रुपए प्रति सप्ताह है।

Jio Effect: वोडाफोन ने लॉन्‍च किए दो नए प्‍लान, प्रतिदिन 19 रुपए में मिलेगा 4G डाटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा- India TV Hindi
Jio Effect: वोडाफोन ने लॉन्‍च किए दो नए प्‍लान, प्रतिदिन 19 रुपए में मिलेगा 4G डाटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा

नई दिल्‍ली। वोडाफोन इंडिया ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए कई नए प्लान की घोषणा की है। कंपनी ने 4जी हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो एकीकृत प्लान पेश किए हैं। जिसकी कीमत 19 रुपए प्रति दिन से लेकर 89 रुपए प्रति सप्ताह है। इसमें 4जी डाटा व अनलिमिटेड कॉलिंग लाभ शामिल हैं।

19 रुपए वाले सुपरडे प्‍लान की वैलीडिटी एक दिन होगी। वोडाफोन सुपरवीक की कीमत 49 रुपए है और इसकी वैलीडिटी 7 दिन है। वहीं वोडाफोन सुपरवीक प्‍लान में 89 रुपए के रिचार्ज पर ग्राहकों को अन्‍य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 100 मिनट अतिरिक्‍त दिए जाएंगे। 89 रुपए वाले प्‍लान में ग्राहकों को वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग, 100 मिनट अन्‍य नेटवर्क पर कॉलिंग और 250 एमबी 4जी डाटा दिया जाएगा। वोडाफोन के निदेशक वाणिज्यिक संदीप कटारिया ने उम्मीद जताई है कि कंपनी के नए प्लान प्रीपेड ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा