Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. व्‍हाट्सएप जल्‍द शुरू करेगा पेमेंट सर्विस, ग्राहकों को 24 घंटे मिलेगी कस्‍टमर सर्विस

व्‍हाट्सएप जल्‍द शुरू करेगा पेमेंट सर्विस, ग्राहकों को 24 घंटे मिलेगी कस्‍टमर सर्विस

Written by: Sachin Chaturvedi @sachinbakul Published : Jun 24, 2018 06:29 pm IST, Updated : Jun 24, 2018 06:29 pm IST

व्हाट्सएप अपनी भुगतान सेवाओं का उपयोग करने वालों को 24 घंटे ग्राहक सेवा उपलब्ध कराने पर काम कर रहा है। व्हाट्सएप अगले कुछ हफ्तों में भारत में अपनी भुगतान सेवा शुरू करने की तैयारी में है।

whatsapp- India TV Paisa

whatsapp

नयी दिल्ली। व्हाट्सएप अपनी भुगतान सेवाओं का उपयोग करने वालों को 24 घंटे ग्राहक सेवा उपलब्ध कराने पर काम कर रहा है। व्हाट्सएप अगले कुछ हफ्तों में भारत में अपनी भुगतान सेवा शुरू करने की तैयारी में है। व्हाट्स एप अपने उपयोगकर्ताओं को ई - मेल और टोल फ्री नंबर के माध्यम से सहायता करेगा। वर्तमान में उसके भारत में 20 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं। 

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, " हम अपने 24 घंटे ग्राहक की मदद के लिये उपलब्ध होंगे । भुगतान सेवा शुरू होने पर भुगतान करने वाले हमारी टीम से ई - मेल और टोल - फ्री नंबर के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।" उन्होंने आगे बताया कि उपयोगकर्ताओं को अंग्रेजी के साथ हिंदी , मराठी और गुजराती तीन भारतीय भाषाओं में जानकारी दी जाएगी। हालांकि , प्रवक्ता ने भुगतान सेवा शुरू होने की तारीख और अन्य जानकरियों के बारे में बताने से मना कर दिया। 

व्हाट्सएप ने भुगतान सेवा शुरू करने की तिथि की घोषणा नहीं की है लेकिन उद्योग से जुड़े जानकारों को उम्मीद है कि अगले कुछ सप्ताह में इसकी घोषणा की जाएगी। करीब दस लाख लोग भारत में व्हाट्सएस की भुगतान सेवा का "परीक्षण" कर रहे हैं। पिछले कुछ महीने से इसका शुरुआती परीक्षण जारी है और यह पेटीएम जैसे एप को टक्कर देगा। 

भुगतान सेवा शुरू करने से पहले व्हाट्सएप अपनी सेवा शर्तों और गोपनीयता नीति को अद्यतन कर रही है ताकि उपयोकर्ताओं के लिए परस्पर भुगतान सुविधा को शामिल किया जा सके। नई उन्नत शर्तों के तहत व्हाट्सएप ने कहा है कि वह उपयोगकर्ताओं द्वारा एक बार भुगतान कर देने के बाद वह रिफंड अथवा भुगतान रद्द करने की सुविधा नहीं देगा, यह अंतिम होगा। उन्होंने कहा कि " व्हाट्सएप अनधिकृत लेनदेन के लिए जिम्मेदार नहीं है। हम धन के लेनदेन , प्राप्तकर्ता या प्रेषक की पहचान या उन पर कार्रवाई की कोई जिम्मेदारी नहीं लेते हैं।" 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement