Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विप्रो के CEO थिएरी डेलापोर्ट को मिला 87 लाख डॉलर वेतन, जानिए दूसरे टॉप Boss का पैकेज

विप्रो के CEO थिएरी डेलापोर्ट को मिला 87 लाख डॉलर वेतन, जानिए दूसरे टॉप Boss का पैकेज

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Jun 11, 2021 11:23 am IST, Updated : Jun 11, 2021 11:23 am IST

विप्रो के सीईओ थिएरी डेलापोर्ट ने वित्त वर्ष 2020-21 में 87 लाख डॉलर (करीब 64.3 करोड़ रुपए) का वेतन पैकेज हासिल किया।

विप्रो के CEO थिएरी...- India TV Paisa

विप्रो के CEO थिएरी डेलापोर्ट को मिला 87 लाख डॉलर वेतन, जानिए दूसरे टॉप Boss का पैकेज 

नयी दिल्ली। विप्रो के सीईओ थिएरी डेलापोर्ट ने वित्त वर्ष 2020-21 में 87 लाख डॉलर (करीब 64.3 करोड़ रुपए) का वेतन पैकेज हासिल किया। विप्रो ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि डेलापोर्ट को यह वेतन छह जुलाई, 2020 से 31 मार्च, 2021 की अवधि के लिए दिया गया और इसमें एक बारगी नकद, वार्षिक शेयर अनुदान, एक बारगी आरएसयू (सीमित शेयर यूनिट) शामिल हैं। 

केपजैमिनी के पूर्व अधिकारी डेलापोर्ट ने छह जुलाई को विप्रो के सीईओ और प्रबंध निदेशक का पद संभाला था। उन्होंने पद पर अबिदाली नीमचवाला की जगह ली। सूचना के अनुसार डेलापोर्ट को 13.1 लाख डॉलर का वेतन एवं भत्ते (9.6 करोड़ रुपए), 15.4 लाख डॉलर का कमीशन एवं वैरिएबल पे और 51.8 लाख डॉलर के अन्य लाभ दिए गए। उन्हें इस अवधि में 7,58,719 डॉलर का दीर्घकालीन मुआवजा (विलंबित लाभ) भी दिया गया। 

दूसरे टॉप सीईओ की क्या है सैलरी

इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख को 2020-21 में 49.68 करोड़ रुपए का वेतन पैकेज जबकि टीसीएस के सीईओ और प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथ को 20.36 करोड़ रुपए का वेतन पैकेज मिला। मुकेश अंबानी की सालाना सैलरी 15 करोड़ रुपये है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होने अपनी सैलरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। मुकेश अंबानी की सैलरी से ज्यादा उनके कंपनी के अन्य अधिकारियों की सैलरी है। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर निखिल. आर. मेसवानी का सालाना पैकेज 24 करोड़ रुपये का है। वहीं कंपनी के एक अन्य डायरेक्टर हितल आर मेसवानी को भी इतना ही पैकेज मिला है।

कंपनी के डायरेक्टर पीएमएस प्रसाद को करीब 12 करोड़ रुपये की सैलरी मिली है, जबकि पवन कुमार कपिल को 4.24 करोड़ रुपये की सैलरी मिली है। हालांकि दोनों को 17.28 करोड़ रुपये कमीशन भी मिला है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement