1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. #Freedom251: 251 रुपए में स्मार्टफोन पाने का सपना रह जाएगा अधूरा! साइट से बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं लोग

#Freedom251: 251 रुपए में स्मार्टफोन पाने का सपना रह जाएगा अधूरा! साइट से बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं लोग

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 18, 2016 08:44 am IST,  Updated : Feb 18, 2016 10:22 am IST

‘फ्रीडम 251’ की बुकिंग आज सुबह छह बजे से शुरू हो चुकी है। 251 रुपए वाले इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन के जरिए 18 से 21 फरवरी 2016 को रात 8 बजे तक खरीद सकते हैं।

#Freedom251: 251 रुपए में स्मार्टफोन पाने का सपना रह जाएगा अधूरा! साइट से बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं लोग- India TV Hindi
#Freedom251: 251 रुपए में स्मार्टफोन पाने का सपना रह जाएगा अधूरा! साइट से बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं लोग

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन ‘फ्रीडम 251’ की बुकिंग आज सुबह छह बजे से शुरू हो चुकी है। आप 251 रुपए वाले इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन के जरिए 18 से 21 फरवरी 2016 को रात 8 बजे तक खरीद सकते हैं। हालांकि, गुरुवार को बुकिंग शुरू होते ही https://freedom251.com/ की वेबसाइट क्रैश हो गई, उसके बाद साइट पर सारी प्रक्रिया पूर करने के बाद वहां पर बार-बार सारे भरे हुए कॉलम खाली हो जा रहे हैं, जिसके कारण बुकिंग नहीं हो रही है। इसके अलावा एक और बड़ी परेशानी यह है कि इस फोन की डिलिवरी अगले चार महीने में की जाएगी। साथ ही आपको 40 रुपए शिपिंग चार्ज के रूप में देना होगा।

तस्वीरों में देखिए इस फोन को

smartphone at 251

unnamed (3)  IndiaTV Paisa

Untitled-1 (11)  IndiaTV Paisa

Untitled-1 (8)   IndiaTV Paisa

Capture3 (6)   IndiaTV Paisa

Capture5 (6)   IndiaTV Paisa

Untitled-2 (8)   IndiaTV Paisa

डिटेल्ड फीचर्स एंड स्पेसिफिकेशन

फ्रीडम 251 स्मार्टफोन में 4 इंच का डब्लूवीजीए स्क्रीन लगा है साथ ही 1.3 गीगाहर्ट् क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। कम कीमत में बेहतर स्पीड के लिए कंपनी ने इसमें 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी का इंटरनल मेमोरी है, वही एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर यह फ़ोन ऑपरेट होगा। इस स्मार्टफोन में 3 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा लगा है जबकि 0.3 मेगापिक्सेल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसके पावर बैकअप को बेहतर बनाने के लिए 1450 एमएएच का बैटरी लगाया है साथ ही दो जीएसएम सिम कार्ड स्लॉट है जिसमे 3जी सेवा का लाभ भी उठाया जा सकेगा। कंपनी फ्रीडम 251 पर एक साल की वारंटी भी दे रही है जिसके लिए पूरे देश में करीब 650 सर्विस सेंटर खोले गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा