1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. क्रेडिट कार्ड के सेगमेंट उतरा YES Bank, चार साल में तीसरे स्थान पर आने का लक्ष्य

क्रेडिट कार्ड के सेगमेंट उतरा YES Bank, चार साल में तीसरे स्थान पर आने का लक्ष्य

 Published : Aug 23, 2016 09:27 pm IST,  Updated : Aug 23, 2016 09:27 pm IST

यस बैंक ने आज क्रेडिट कार्ड बाजार में प्रवेश की घोषणा की। बैंक ने 2020 तक क्रेडिट कार्ड के 50 लाख ग्राहक और तीसरे स्थान का बैंक बनने का लक्ष्य तय किया है।

क्रेडिट कार्ड के सेगमेंट उतरा YES Bank, चार साल में तीसरे स्थान पर आने का लक्ष्य- India TV Hindi
क्रेडिट कार्ड के सेगमेंट उतरा YES Bank, चार साल में तीसरे स्थान पर आने का लक्ष्य

मुंबई। मध्यम आकार के निजी क्षेत्र के यस बैंक ने आज क्रेडिट कार्ड बाजार में प्रवेश की घोषणा की। बैंक ने 2020 तक क्रेडिट कार्ड के 50 लाख ग्राहक और इस कारोबार में तीसरे स्थान का बैंक बनने का लक्ष्य तय किया है।

क्रेडिट कार्ड से पर्सनल लोन, फैसले से पहले जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान

ऐसे समय में जब बैंक क्रेडिट कार्ड बाजार में सुरक्षित दांव लगा रहे हैं और सिर्फ अपने ग्राहकों पर ही भरोसा जता रहे हैं, वैसे समय में यस बैंक की योजना क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों की तलाश में बाहर जाने की है।

बैंक में खुदरा एवं कारोबारी बैंकिंग विभाग के वरिष्ठ समूह अध्यक्ष प्रलय मंडल ने कहा कि हमारी ग्राहक बनाने की योजना के केंद्र में क्रेडिट कार्ड है। हम अंदरूनी ग्राहक और बाहरी ग्राहक जैसी बातों में यकीन नहीं रखते।

Tension Free EMI: नहीं रहेगी किश्‍तें चुकाने की टेंशन, लोन लेने से पहले जानिए ईएमआई का पूरा गणित

मंडल ने कहा कि बैंक अगले चार साल में 50 लाख क्रेडिट कार्ड जारी कर बाजार में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी नियंत्रित करने के लक्ष्य को लेकर चल रहा है। इससे इस क्षेत्र में वह तीसरा सबसे बड़ा खिलाड़ी बन जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा