1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बलात्‍कार के जुर्म में 10 साल की सजा पाने वाले गुरमीत राम रहीम की एक दिन की कमाई कर देगी हैरान

बलात्‍कार के जुर्म में 10 साल की सजा पाने वाले गुरमीत राम रहीम की एक दिन की कमाई कर देगी हैरान

 Written By: Manish Mishra
 Published : Aug 28, 2017 03:45 pm IST,  Updated : Aug 28, 2017 03:45 pm IST

फाइनेंशियल एक्‍सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक तीन साल पहले गुरमीत राम रहीम के डेरा सच्‍चा सौदा की प्रतिदिन की इनकम 16,44,833 रुपए थी।

बलात्‍कार के जुर्म में 10 साल की सजा पाने वाले गुरमीत राम रहीम की एक दिन की कमाई कर देगी हैरान- India TV Hindi
बलात्‍कार के जुर्म में 10 साल की सजा पाने वाले गुरमीत राम रहीम की एक दिन की कमाई कर देगी हैरान

नई दिल्‍ली। 15 साल पुराने यौन शोषण के एक मामले में सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को 10 साल की कैद की सजा दी है। बता दें कि गुरमीत राम रहीम पर अपनी ही दो साध्वियों का रेप करने का दोषी पाया गया था। गुरमीत राम रहीम डेरा सच्‍चा सौदा का प्रमुख है, जिसकी शुरुआत 1948 में संन्यासी मस्ताना बलूचिस्‍तानी ने की थी। डेरा सच्‍चा सौदा अपने आप को एक धार्मिक संगठन बताता है। इसके 6 करोड़ से ज्‍यादा अनुयायी हैं, जिसमें से अधिकांश दलित सिख हैं। गुरमीत राम रहीम के अधिकांश अनुयायी पंजाब और हरियाणा में हैं। उनका जन्‍म राजस्‍थान के गंगानगर में 15 अगस्‍त 1967 को हुआ था। उनके पास अरबों रुपए की संपत्ति है। फाइनेंशियल एक्‍सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक तीन साल पहले डेरा सच्‍चा सौदा की प्रतिदिन की इनकम 16,44,833 रुपए थी।

यह भी पढ़े: भारत में आज से शुरू हो रहा है विश्‍व का पहला डायमंड फ्यूचर्स एक्‍सचेंज, बड़ी कंपनियों को होगा ये फायदा

वहीं दूसरी ओर जनसत्‍ता की एक रिपोर्ट की मानें तो 2010-11 में डेरा की कुल वार्षिक इनकम 16,52,48,455 रुपए थी। 2011-12 में बढ़कर यह 20,20,99,999 रुपए हो गई। 2012-13 में कुल इनकम 29,08,18,760 करोड़ रुपए थी। डेरा सच्‍चा सौदा और इससे संबंधित अन्‍य संगठनों को इनकम टैक्‍स कानून 1961 की धारा 10(23) के तहत टैक्‍स से छूट मिली हुई है।

एक्टिंग भी करता रहा है गुरमीत राम रहीम

गुरमीत राम रहीम ने फि‍ल्‍म कलाकार, कोरियोग्राफर, डायरेक्‍टर, सिंगर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया है। उसने एमएसजी: दि मैसेंजर ऑफ गॉर, एमएसजी-2 दि मैसेंजर, जत्‍तु इंजीनियर, हिंद का नापाक को जवाब और एमएसजी दि वैरियर लॉइन हार्ट जैसी फि‍ल्‍मों में प्रमुख अभिनेता की भूमिका निभाई है और इन फि‍ल्‍मों का निर्देशन भी किया है। बाबा ने अपनी प्रशंसा में कई एलबम भी जारी किए हैं, जिसे उनके अनुयायियों द्वारा खूब पसंद किया गया।

यह भी पढ़े:  डेरा सच्चा सौदा ने बाजार में उतारे चावल, चाय और बिस्‍किट सहित 151 प्रोडक्‍ट

100 ताकतवर भारतीयों में शामिल रहा है गुरमीत राम रहीम

गुरमीत राम रहीम को इंडियन एक्‍सप्रेस द्वारा 2015 मे जारी की गई 100 सबसे ज्‍यादा ताकतवर भारतीयों की लिस्‍ट में 96वें स्‍थान पर रखा गया था। पंजाब और हरियाणा में चुनाव से पहले हर राजनीतिक दल और नेता डेरा सच्‍चा सौदा का आशिर्वाद लेने जाता है। ऐसा माना जाता है कि गुरमीत राम रहीम की मदद के बिना यहां चुनाव जीतना असंभव है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा