1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जेनिथ बिड़ला GDR में गड़बड़ी में सेबी की बड़ी कार्रवाई, सात इकाइयों और छह लोगों पर 1 साल तक का प्रतिबंध

जेनिथ बिड़ला GDR में गड़बड़ी में सेबी की बड़ी कार्रवाई, सात इकाइयों और छह लोगों पर 1 साल तक का प्रतिबंध

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2021 09:03 am IST,  Updated : Mar 31, 2021 09:03 am IST

भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने छह व्यक्तिगत लोगों और सात इकाइयों के प्रतिभूति बाजार में कारोबार पर अलग-अलग अवधि के लिए प्रतिबंध लगाया है।

जेनिथ बिड़ला GDR में...- India TV Hindi
जेनिथ बिड़ला GDR में गड़बड़ी में सेबी की बड़ी कार्रवाई, सात इकाइयों और छह लोगों पर 1 साल तक का प्रतिबंध Image Source : AP

नयी दिल्ली। जेनिथ बिड़ला (इंडिया) लि. से जुड़े ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीट्स (जीडीआर) में गड़बड़ी के मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने छह व्यक्तिगत लोगों और सात इकाइयों के प्रतिभूति बाजार में कारोबार पर अलग-अलग अवधि के लिए प्रतिबंध लगाया है। इनमें से कुछ से गैरकानूनी कमाई को लौटाने का भी निर्देश दिया गया है। 

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

अपने 92 पृष्ठ के आदेश में नियामक ने जेनिथ बिड़ला, अरुण पंचारिया और विंटेज एफजेडई पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा हाई ब्लू स्काई इमर्जिंग मार्केट फंड, पैन एशिया एडवाइजर्स लि., मुकेश चौराडिया, इंडिया फोकस कार्डिनल फंड और पी वी आर मूर्ति पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। 

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

सेबी ने कार्डिनल कैपिटल पार्टनर्स, गोल्डन क्लिफ, यश बिड़ला, एमएस अरोड़ा और ए पी कुरियास पर प्रतिभूति बाजार में कारोबार की एक साल की रोक लगाई है। यह मामला जेनिथ बिड़ला द्वारा जीडीआर जारी करने से संबंधित है। कंपनी ने मई, 2010 में 2.29 करोड़ डॉलर में 18.1 लाख जीडीआर जारी किए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा