कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष की तमाम पार्टियां आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने जा रही है। शनिवार को सुबह-सुबह कई प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेना भी शुरू कर दिया है। दिल्ली मेट्रो ने प्रोटेस्ट के बीच किसी भी तरह की अराजकता को ध्यान में रखते हुए आज 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का फैसला किया है। दिल्ली मेट्रो ने बताया कि सुरक्षा कारणों की वजह से 9 अक्टूबर को रात 09.00 बजे से ही मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं और 10 अक्टूबर को शाम 06.00 बजे तक बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो ने उन सभी 45 मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट जारी की है, जो आज शाम 06.00 बजे तक बंद रहेंगे।
आज बंद रहने वाले 45 मेट्रो स्टेशनों की पूरी लिस्ट
- जनपथ
- पटेल चौक
- केंद्रीय सचिवालय
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- नई दिल्ली
- सेवा तीर्थ
- मंडी हाउस
- बाराखंबा रोड
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- खान मार्केट
- रामाकृष्ण आश्रम मार्ग
- झंडेवालान
- सुप्रीम कोर्ट
- इंद्रप्रस्थ
- शिवाजी स्टेडियम
- दिल्ली हाट-आईएनए
- हौज खास
- जोर बाग
- लाजपत नगर
- जंगपुरा
- आश्रम
- जामिया मिलिया इस्लामिया
- चावड़ी बाजार
- जामा मस्जिद
- करोल बाग
- राजेंद्र प्लेस
- विश्वविद्यालय
- कश्मीरी गेट
- इंद्रलोक
- गुरु तेग बहादुर नगर
- नेताजी सुभाष प्लेस
- आजादपुर
- जहांगीरपुरी
- हैदरपुर बादली मोड़
- मजलिस पार्क
- सीलमपुर
- मौजपुर-बाबरपुर
- जाफराबाद
- वेलकम
- यमुना विहार
- खजूरी खास
- शाहदरा
- रिठाला
शाम 06.00 बजे स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा फैसला
दिल्ली मेट्रो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, ''सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट 9 अक्टूबर, 2026 को रात 9:00 बजे से 10 अक्टूबर, 2026 को शाम 6:00 बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसी के अनुसार जरूरी जानकारी दी जाएगी। हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकी सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ये मेट्रो स्टेशनों के बंद होने के बारे में पहले शेयर किए गए अपडेट में कुछ बदलाव है।''
दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात
प्रोटेस्ट के दौरान किसी भी तरह की अराजकता और अफवाहों को ध्यान में रखते हुए जंतर-मंतर के 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। दिल्ली आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस गहन जांच कर रही है। दिल्ली में जगह-जगह लाउडस्पीकर लगाए गए हैं और अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि आज के प्रदर्शन को इजाजत नहीं दी गई है। अनाउंसमेंट में लोगों से अपील की जा रही है कि वे विरोध के लिए इकट्ठा न हों, नारे न लगाएं और पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान न पहुंचाएं।
ये भी पढ़ें