1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार की इन 5 लोन स्कीम का उठाएं फायदा, झट से मिलेगा इतने लाख का Loan

बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार की इन 5 लोन स्कीम का उठाएं फायदा, झट से मिलेगा इतने लाख का Loan

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jan 27, 2025 04:15 pm IST,  Updated : Jan 27, 2025 04:15 pm IST

देश में स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कमद उठा रही है। इसी दिशा में छोटे कारोबारियों को आसानी से लोन उपलब्ध करा रही है। आप भी सरकार की कई स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।

Business Loan - India TV Hindi
बिजनेस लोन Image Source : FILE

बिजनेस शुरू करने के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा पैसे की आती है। पैसा नहीं हो तो बेस्ट आइडिया को भी बिजनेस के रूप में इम्प्लीमेंट करना मुश्किल होता है। हालांकि, केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से इस दिशा में काफी काम किया गया है। इससे लाखों बिजनेस शुरू करने वाले को फायदा मिला है। अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और पैसा नहीं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सरकार द्वारा चलाई जा रही 5 बिजनेस लोन स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी स्कीम के बारे में। 

क्रेडिट गांरटी स्कीम 

क्रेडिट गांरटी स्कीम से माइक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजेज (MSE) शुरू करने वाले या शुरू किए हुए कारोबारी को लोन मुहैया कराई जाती है। यह स्कीम स्वीकृत लोन राशि का 85% तक गारंटी कवर प्रदान करती है। इस योजना के तहत, महिलाओं के मालिकाना हक वाले और उनके द्वारा संचालित सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों और पूर्वोत्तर क्षेत्र में ऋण सहित 5 लाख रुपये तक के लोन पर 80% तक गारंटी प्रदान की जाती है। 

SMILE लोन स्कीम 

सिडबी मेक इन इंडिया लोन फॉर एंटरप्राइजेज (SMILE) को इनोवेशन को बढ़ावा देने, निवेश को सुविधाजनक बनाने, बौद्धिक संपदा की रक्षा करने, कौशल विकास को बढ़ाने और MSME के लिए डिजाइन किया गया है। इस योजना के तहत, सॉफ्ट लोन और टर्म लोन दोनों तरह की पेशकश की जाती है। अन्य ऋणों की तुलना में, SMILE योजना के तहत पुनर्भुगतान अवधि लंबी होती है। यह लोन स्कीम देश में नए उद्यमों और छोटे व्यवसायों को प्राथमिकता देती है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जो विनिर्माण, व्यापार या सर्विस सेक्टर सहित गैर-कृषि क्षेत्र में लगे कारोबारियों को 10 लाख रुपये तक का लोन प्रदान करती है, जिसमें कृषि से जुड़ी गतिविधियां जैसे मुर्गी पालन, डेयरी, मधुमक्खी पालन आदि शामिल हैं।

स्टैंड-अप इंडिया स्कीम 

स्टैंड-अप इंडिया लोन स्कीम की शुरुआत अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और महिला उद्यमियों को ऋण प्रदान करने के लिए की गई थी। इस योजना के तहत, बैंक ग्रीनफील्ड उद्यम स्थापित करने के लिए प्रत्येक बैंक शाखा में कम से कम एक एससी, एसटी या महिला उधारकर्ता को ₹10 लाख से ₹1 करोड़ के बीच लोन देते हैं। 

बैंक ऋण सुविधा योजना

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC) इस योजना के तहत ऋण की सुविधा प्रदान करता है। NSIC ने छोटे और मध्यम उद्यमों की ऋण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ऋण प्रदान करने के लिए बैंकों के साथ एक समझौता किया है। NSIC का लक्ष्य कम ब्याज दरों पर ऋण प्रदान करना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा