1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. m-Cap : टॉप-10 में से 8 कंपनियों को हुआ 2,01,699 करोड़ रुपये का नुकसान, रिलायंस और टीसीएस को सबसे ज्यादा घाटा

m-Cap : टॉप-10 में से 8 कंपनियों को हुआ 2,01,699 करोड़ रुपये का नुकसान, रिलायंस और टीसीएस को सबसे ज्यादा घाटा

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Sep 08, 2024 11:26 am IST,  Updated : Sep 08, 2024 11:26 am IST

बीते हफ्ते टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 34,136.66 करोड़ रुपये घटकर 16,12,762.51 करोड़ रुपये रहा। भारतीय स्टेट बैंक का एमकैप 29,495.84 करोड़ रुपये घटकर 6,98,440.13 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 28,379.54 करोड़ रुपये घटकर 8,76,207.58 करोड़ रुपये रहा।

बाजार पूंजीकरण- India TV Hindi
बाजार पूंजीकरण Image Source : FILE

घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के साथ देश की टॉप-10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 2,01,699.77 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,181.84 अंक यानी 1.43 प्रतिशत नुकसान में रहा। बाजार पूंजीकरण से आशय कंपनी के शेयर के कुल मूल्य से है। इसे कुल जारी शेयर को मौजूदा बाजार भाव पर गुना कर प्राप्त किया जाता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 60,824.68 करोड़ रुपये घटकर 19,82,282.42 करोड़ रुपये पर आ गया।

टीसीएस का एमकैप 34,136 करोड़ रुपये घटा

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 34,136.66 करोड़ रुपये घटकर 16,12,762.51 करोड़ रुपये रहा। भारतीय स्टेट बैंक का एमकैप 29,495.84 करोड़ रुपये घटकर 6,98,440.13 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 28,379.54 करोड़ रुपये घटकर 8,76,207.58 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 17,061.44 करोड़ रुपये घटकर 7,89,819.06 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 16,381.74 करोड़ रुपये घटकर 6,57,009.14 करोड़ रुपये पर रहा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी

आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 15,169.76 करोड़ रुपये घटकर 8,51,204.65 करोड़ रुपये और आईटीसी का एमकैप 250.11 करोड़ रुपये घटकर 6,27,337.65 करोड़ रुपये रहा।। हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 14,179.78 करोड़ रुपये बढ़कर 6,66,919.73 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का एमकैप 3,735.35 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,941.78 करोड़ रुपये रहा। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलआईसी और आईटीसी का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

TCS