1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 12,000 मेगावाट के पार पहुंचा अडाणी ग्रीन एनर्जी का ऑपरेशनल पोर्टफोलियो, 62 लाख से ज्यादा घरों में पहुंचेगी बिजली

12,000 मेगावाट के पार पहुंचा अडाणी ग्रीन एनर्जी का ऑपरेशनल पोर्टफोलियो, 62 लाख से ज्यादा घरों में पहुंचेगी बिजली

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 28, 2025 02:22 pm IST,  Updated : Feb 28, 2025 02:22 pm IST

अडाणी ग्रीन एनर्जी कच्छ के खावड़ा में बंजर जमीन पर 30,000 मेगावाट का दुनिया का सबसे बड़ा रीन्यूएबल एनर्जी प्लांट डेवलप कर रहा है। 538 वर्ग किलोमीटर में बना ये प्लांट पेरिस के आकार का पांच गुना और मुंबई शहर जितना बड़ा है। पूरा होने के बाद, ये सभी ऊर्जा स्रोतों में दुनिया का सबसे बड़ा पावर प्लांट होगा।

adani, adani group, gautam adani, adani green energy limited, adani green energy, agel, khavda, guja- India TV Hindi
गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा रीन्यूएबल एनर्जी प्लांट Image Source : INDIA TV

भारत की सबसे बड़ी रीन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने 12,000 मेगावाट (MW) के ऑपरेशनल पोर्टफोलियो का रिकॉर्ड पार कर लिया है। AGEL इस मील के पत्थर तक पहुंचने वाली भारत की पहली और एकमात्र रीन्यूएबल एनर्जी कंपनी है। AGEL के 12,258.1 MW पोर्टफोलियो में 8,347.5 MW सोलर, 1,651 MW विंड और 2.259.6 MW विंड-सोलर हाइब्रिड कैपेसिटी शामिल है।

ये मील का पत्थर AGEL की 2030 तक 50,000 MW स्वच्छ, सस्ती और विश्वसनीय बिजली देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। 12,258.1 MW ऑपरेशनल पोर्टफोलियो 62 लाख से ज्यादा घरों को बिजली देगा और हर साल करीब 22.64 मिलियन टन CO2 उत्सर्जन से बचाएगा। बचाए गए उत्सर्जन 1078 मिलियन पेड़ों द्वारा अवशोषित कार्बन के बराबर हैं।

भारत के रीन्यूएबल एनर्जी लक्ष्यों में अडाणी ग्रीन एनर्जी का योगदान

  • भारत के रीन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड विस्तार।
  • भारत में इंस्टॉल्ड स्थापित यूटिलिटी-स्केल सोलर और विंड कैपेसिटी का लगभग 10% प्रतिनिधित्व करता है।
  • भारत की यूटिलिटी-स्केल सोलर इंस्टॉलेशन्स में 13% से ज्यादा का योगदान देता है।

गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा रीन्यूएबल एनर्जी प्लांट

अडाणी ग्रीन एनर्जी कच्छ के खावड़ा में बंजर जमीन पर 30,000 मेगावाट का दुनिया का सबसे बड़ा रीन्यूएबल एनर्जी प्लांट डेवलप कर रहा है। 538 वर्ग किलोमीटर में बना ये प्लांट पेरिस के आकार का पांच गुना और मुंबई शहर जितना बड़ा है। पूरा होने के बाद, ये सभी ऊर्जा स्रोतों में दुनिया का सबसे बड़ा पावर प्लांट होगा। अडाणी ग्रीन एनर्जी ने अभी तक खावड़ा में 2824.1 मेगावाट रीन्यूएबल एनर्जी की संचयी क्षमता का संचालन किया है। खावड़ा में तेजी से हो रहा विकास 2030 तक भारत के 500 गीगावाट नॉन-फॉसिल फ्यूल कैपेसिटी के लक्ष्य के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

खावड़ा में काम तेज गति से जारी है। जिसमें अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी इंफ्रा के प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन क्षमताओं, अडाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड की मैन्यूफैक्चरिंग एक्सपर्टीज, अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड का ऑपरेशनल एक्सिलेंस और स्ट्रेटेजिक पार्टनर्स की मजबूत सप्लाई चेन का फायदा उठा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा