1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Adani Group ने ग्रैंडमास्टर प्रगनानंद को किया सपोर्ट, गौतम अडानी बोले- देश का प्रतिनिधित्व करने से बड़ा कुछ नहीं

Adani Group ने ग्रैंडमास्टर प्रगनानंद को किया सपोर्ट, गौतम अडानी बोले- देश का प्रतिनिधित्व करने से बड़ा कुछ नहीं

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 05, 2024 04:38 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 04:41 pm IST

गौतम अडानी ने इस मौके पर कहा कि प्रग्गनानंद की प्रतिभा का समर्थन करके हमें काफी खुशी हो रही है। जिस गति और दक्षता के साथ उन्होंने खेल में प्रगति की है वह उल्लेखनीय है और वास्तव में सभी भारतीयों के लिए एक उदाहरण है। देश का उच्चतम स्तर पर प्रतिनिधित्व करने से अधिक कुछ भी नहीं है।

Gautam Adani- India TV Hindi
गौतम अडानी के साथ ग्रैंडमास्टर प्रगनानंद Image Source : INDIA TV

कम आयु में शतरंज में अपना लोहा मनवा चुके 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्गनानंद को अडानी ग्रुप से समर्थन मिला है। आर प्रग्गनानंद को भारत के सबसे प्रतिभाशाली शतरंज खिलाडियों में से एक माना जाता है और वे भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई बड़ी प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं। 

आर प्रग्गनानंद से मुलाकात के बाद अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि प्रग्गनानंद की प्रतिभा का समर्थन करके हमें काफी खुशी हो रही है। जिस गति और दक्षता के साथ उन्होंने खेल में प्रगति की है वह उल्लेखनीय है और वास्तव में सभी भारतीयों के लिए एक उदाहरण है। देश का उच्चतम स्तर पर प्रतिनिधित्व करने से अधिक कुछ भी नहीं है। अडानी ग्रुप देश के एथलीटों को समर्थन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 

आर प्रग्गनानंद ने किया धन्यवाद

इस मौके पर आर प्रग्गनानंद ने कहा कि मेरी क्षमताओं पर भरोसा करने के लिए अडानी ग्रुप को धन्यवाद देता हूं। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए बेहद उत्सुक हूं कि मेरा देश वैश्विक मंच पर अच्छा प्रदर्शन करें। मैं जब भी खेलता हूं तो मेरा एकमात्र लक्ष्य देश के लिए और अधिक सम्मान जीतना होता है।

वर्ल्डकप फाइनल खेलने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी

आर प्रग्गनानंद 2023 में शतरंज वर्ल्ड कप खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। वे विश्वनाथन आनंद के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले केवल दूसरे भारतीय हैं। 2022 में  आर प्रग्गनानंद ने दिग्गज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को मात देकर शतरंज की दुनिया को हिला दिया था। 2023 में उन्होंने  हांग्जो एशियाई खेलों में रजत पदक भी जीता था।

अडानी समूह ने अपनी पहल #GarvHai के माध्यम से 28 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का समर्थन किया है जो मुक्केबाजी, कुश्ती, टेनिस, भाला फेंक, निशानेबाजी, दौड़, शॉटपुट,  और तीरंदाजी जैसे खेलों से आते हैं।  लाभान्वित होने वालों में कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता पहलवान रवि कुमार दहिया और दीपक पुनिया और मुक्केबाज अमित पंघाल शामिल हैं। दहिया और पुनिया ने 2020 टोक्यो ओलंपिक और 2023 एशियाई खेल में रजत पदक हासिल किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा