Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फिर 63 हजार के पार निकला सोना, चांदी की कीमत में भी तेजी

फिर 63 हजार के पार निकला सोना, चांदी की कीमत में भी तेजी

Edited By: Alok Kumar @alocksone Published : Jan 29, 2024 07:42 pm IST, Updated : Jan 29, 2024 07:42 pm IST

ग्लोबल बाजारों में सोना पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 डॉलर की बढ़त के साथ 2,031 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। परमार ने कहा कि मिले-जुले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बाद सोने की कीमतें बढ़ीं, जिससे डॉलर थोड़ा नीचे चला गया।

Gold and silver rate - India TV Paisa
Photo:FILE सोना और चांदी

सोना और चांदी की कीमत में आज उछाल देखने को मिला। मजबूत ग्लोबल  संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।  पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 200 रुपये की मजबूती के साथ 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, विदेश में सोने की कीमतों में मजबूती के बाद दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 200 रुपये बढ़कर 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।

ग्लोबल मार्केट में भी रही तेजी 

ग्लोबल बाजारों में सोना पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 डॉलर की बढ़त के साथ 2,031 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। परमार ने कहा कि मिले-जुले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बाद सोने की कीमतें बढ़ीं, जिससे डॉलर थोड़ा नीचे चला गया, जबकि जोखिम की भावना मजबूत बनी हुई है। चांदी की कीमत भी मामूली तेजी के साथ 22.78 डॉलर प्रति औंस पर थी। परमार ने कहा कि व्यापारियों का मानना है कि पश्चिम एशिया में भूराजनीतिक चिंताओं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती में देरी की संभावना के बीच निकट भविष्य में सोने में तेजी आ सकती है। 

मजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 199 रुपये की तेजी के साथ 62,163 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 199 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,163 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 2,976 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 422 रुपये की तेजी के साथ 72,195 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 422 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,195 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 25,445 लॉट का कारोबार हुआ।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement