1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. AIR INDIA का डायरेक्ट फ्लाइट के लिए स्पेशल ऑफर, देश के किसी भी शहर से इस रूट पर लगेगा समान किराया

AIR INDIA का डायरेक्ट फ्लाइट के लिए स्पेशल ऑफर, देश के किसी भी शहर से इस रूट पर लगेगा समान किराया

 Published : Sep 09, 2025 06:55 am IST,  Updated : Sep 09, 2025 06:55 am IST

AIR INDIA के इस ऑफर के तहत फ्लाइट टिकट 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर मिलेंगे। इस बुकिंग के तहत 31 मार्च 2026 तक की यात्रा की जा सकती है। हर टिकट पर एक बार फ्री में यात्रा की तारीख बदलने की सुविधा मिलेगी।

रनवे पर खड़ा एयर इंडिया का एक विमान।- India TV Hindi
रनवे पर खड़ा एयर इंडिया का एक विमान। Image Source : IMAGE POSTED ON X BY @AIRINDIA

टाटा ग्रुप की अगुवाई वाली घरेलू एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने पैसेंजर्स के लिए एक स्पेशल ऑफर का ऐलान किया है। इसमें भारत के किसी भी शहर से यूरोप के किसी भी गंतव्य तक फ्लैट फेयर (एक समान किराया) पर यात्रा की जा सकती है। यह सीमित अवधि का ऑफर 7 सितंबर से लागू हो चुका है और 11 सितंबर तक सभी प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध रहेगा। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, इस बुकिंग के तहत 31 मार्च 2026 तक की यात्रा की जा सकती है। फ्लाइट टिकट 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर मिलेंगे।

ऑफर को समझ लीजिए

वन इंडिया, वन फेयर’नाम से इस ऑफर के तहत यात्री भारत में एयर इंडिया के किसी भी घरेलू नेटवर्क पॉइंट से यूरोप के 10 प्रमुख गंतव्यों तक बिना किसी अतिरिक्त लागत के यात्रा कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर ऐसे समझें कि वाराणसी से मिलान (नई दिल्ली होकर) और नई दिल्ली से मिलान के राउंड ट्रिप का किराया एक समान होगा। इसमें कोई अंतर नहीं होगा। 

फ्लैट किराया (राउंड ट्रिप)

इकोनॉमी क्लास: ₹47,000

प्रीमियम इकोनॉमी: ₹70,000

बिजनेस क्लास: ₹1,40,000

विशेष रूप से, एयर इंडिया की सामान्य टिकट दरें जैसे कि भारत से लंदन की राउंड ट्रिप टिकटें – इकोनॉमी में ₹49,999, प्रीमियम इकोनॉमी में ₹89,999 और बिजनेस क्लास में ₹1,69,999 होती हैं, उनके मुकाबले यह ऑफर काफी किफायती है।

ऑफर में क्या हैं सुविधाएं

हर टिकट पर एक बार फ्री में यात्रा की तारीख बदलने की सुविधा मिलेगी। इस ऑफर के तहत अगर बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से की जाए तो महाराजा क्लब के मेंबर्स को कन्विनियंस फीस नहीं देनी होगी। पैसेंजर्स प्रोमो कोड "FLYAI" का इस्तेमाल कर प्रति यात्री ₹3,000 तक की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। 

यूरोप के इन से शहरों के लिए होंगी फ्लाइट

एयर इंडिया यूरोप में 10 शहरों के लिए नॉन-स्टॉप उड़ानें संचालित करता है, इनमें- लंदन (हीथ्रो और गैटविक), पेरिस (चार्ल्स डी गॉल), फ्रैंकफर्ट, एम्स्टर्डम, मिलान, कोपेनहेगन, वियना और ज्यूरिख शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा