1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अयोध्या के लिए इन 8 शहरों से शुरू हुई विमान सेवा, जानिए क्या है आपके शहर का नाम

अयोध्या के लिए इन 8 शहरों से शुरू हुई विमान सेवा, जानिए क्या है आपके शहर का नाम

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 30, 2024 07:46 pm IST,  Updated : Jan 30, 2024 07:46 pm IST

दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरु से अयोध्या के लिए उड़ानों को शुरू किया गया है। इनका संचालन स्पाइस जेट द्वारा किया जाएगा।

Ayodhya- India TV Hindi
ये उड़ाने ने एक फरवरी से शुरू होंगी। Image Source : FILE

भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या को देशभर से जोड़ने का कार्य सरकार द्वारा तेजी से किया जा रहा है। इस कड़ी में नागर विमानन मंत्रालय द्वारा अब देश के 8 और शहरों को जोड़ा गया है। मंत्रालय की ओर से बताया गया कि अयोध्या से 8 नए रूट्स पर विमान सेवा शुरू की जा रही है। इसके बाद दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहर सीधे अयोध्या जुड़ जाएगा। 

कब से शुरू होंगी उड़ान? 

जानकारी के मुताबिक, ये उड़ाने 1 फरवरी, 2024 से शुरू हो जाएगी। इन सभी उड़ानों का संचालन स्पाइसजेट द्वारा किया जाएगा। दिल्ली - अयोध्या - दिल्ली तक की उड़ान बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन मिलेगी। चेन्नई-अयोध्या-चेन्नई की उड़ान का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। अहमदाबाद-अयोध्या-अहमदाबाद उड़ान का संचालन बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन किया जाएगा। मुबंई-अयोध्या-मुंबई की उड़ान का संचालन भी प्रतिदिन होगा। जयपुर-अयोध्या- जयपुर, पटना-अयोध्य-पटना, दरभंगा-अयोध्या-दरभंगा उड़ान का संचालन हर हफ्ते की 2,4,6 और 7वें दिन किया जाएगा। वहीं, बेंगलुरु-अयोध्या-बेंगलुरु उड़ान का संचालन हर हफ्ते की 1,3,5 और 7वें दिन किया जाएगा। 

बता दें, इससे पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस की ग्वालियर से अयोध्या समेत बेंगलुरु और दिल्ली के लिए उड़ान सेवा शुरू हो चुकी है। एयरलाइन की ओर से इन शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का संचालन किया जा रहा है।  

अयोध्या में बढ़ रहा आध्यात्मिक पर्यटन

अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारी संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस कारण सरकार अयोध्या को देश के सभी प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग से जोड़ रही है।  2023 के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा 350 करोड़ रुपये की लागत से बने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा