1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुश्किलों में घिरे अलीबाबा के अरबपति कारोबारी जैक मा ने ढूंढी नई नौकरी, जापान में कर रहे हैं ये काम

मुश्किलों में घिरे अलीबाबा के अरबपति कारोबारी जैक मा ने ढूंढी नई नौकरी, जापान में कर रहे हैं ये काम

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : May 01, 2023 04:04 pm IST,  Updated : May 01, 2023 04:04 pm IST

जैक मा ने 1990 के दशक में ई-कॉमर्स फर्म अलीबाबा की स्थापना की थी और वह कभी चीन के सबसे अमीर व्यक्ति थे।

अरबपति कारोबारी जैक मा जापान में कर रहे हैं ये काम - India TV Hindi
अरबपति कारोबारी जैक मा जापान में कर रहे हैं ये काम Image Source : FILE

चीनी सरकार से पंगा लेकर मुश्किलें झेल रहे दिग्गज कारोबारी और चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा कई वर्षों तक गायब रहने के बाद अब सामने आ गए हैं। जैक मा इस समय चीन छोड़कर जापान में बस गए हैं यहां पर उन्होंने नई नौकरी जॉइन कर ली है। जैक मा प्रतिष्ठित टोक्यो विश्वविद्यालय के शोध संस्थान टोक्यो कॉलेज में गेस्ट लैक्चरर होंगे। 

विश्वविद्यालय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जैक मा टिकाऊ कृषि और खाद्य उत्पादन में अनुसंधान करेंगे। मा एक परोपकारी संस्था जैक मा फाउंडेशन के प्रमुख भी हैं। इसमें आगे कहा गया कि वह ’’उद्यमिता, कॉरपोरेट प्रबंधन और नवाचार पर अपने समृद्ध अनुभव और अग्रणी ज्ञान’’ को छात्रों तथा शिक्षकों के साथ साझा करेंगे। 

विश्वविद्यालय ने कहा कि उनकी नियुक्ति सोमवार को शुरू हुई और अक्टूबर के अंत तक चलेगी। जैक मा ने 1990 के दशक में ई-कॉमर्स फर्म अलीबाबा की स्थापना की थी और वह कभी चीन के सबसे अमीर व्यक्ति थे। 

चीनी नियामकों ने अलीबाबा समूह की वित्तीय सहयोगी आंट ग्रुप द्वारा आईपीओ लाने की योजना को 2020 में रोक दिया था। इसके अलावा अलीबाबा को जांच के दायरे में भी लाया गया था। ऐसा तब हुआ, जब उन्होंने शंघाई में एक भाषण के दौरान चीन के नियामकों और वित्तीय प्रणालियों की आलोचना की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा