1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब 5, 10 नहीं पूरे 20 हजार लोगों की छंटनी करेगा अमेजन, इन कंपनियों में भी कर्मचारियों की जा रही नौकरी

अब 5, 10 नहीं पूरे 20 हजार लोगों की छंटनी करेगा अमेजन, इन कंपनियों में भी कर्मचारियों की जा रही नौकरी

 Published : Dec 05, 2022 11:56 am IST,  Updated : Dec 05, 2022 12:04 pm IST

अमेजन एक बार फिर बड़ी संख्या में अपने यहां छंटनी करने जा रहा है। एक रिपोर्ट के हवाले से ये जानकारी आई है कि कंपनी ने कर्मचारियों के परफॉर्मेंस को रिव्यू करने को कहा है ताकि छंटनी की प्रक्रिया शुरू की जा सके। कंपनी 20 हजार लोगों को नौकरी से निकालने की प्लानिंग कर रही है।

अमेजन एक झटके में 20 हजार कर्मचारियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता- India TV Hindi
अमेजन एक झटके में 20 हजार कर्मचारियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता Image Source : INDIA TV

Amazon Layoffs India: अमेजन कंपनी अब 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है, जो पहले की तुलना में दोगुना है। अमेजन कई क्षेत्रों से लोगों को निकालेगा, जिसमें सबसे अधिक खतरा डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के कर्मचारी, आईटी के कर्मचारी और कॉर्पोरेट अधिकारी पर है। छंटनी आने वाले महीनों में होगी।

अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने हाल ही में पुष्टि की है कि अमेजन कई विभागों में कर्मचारियों को छंटनी करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन उन्होंने इस छंटनी से प्रभावित होने वाले कर्मचारियों की संख्या का खुलासा नहीं किया है। नवंबर में कुछ आंतरिक सूत्रों ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि कंपनी 10,000 कर्मचारियों को बर्खास्त करने की योजना बना रही है।

कर्मचारियों के काम का रिव्यू

अब एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह संख्या बढ़ गई है और अमेजन सभी स्तरों पर लोगों को निकालने की योजना बना रहा है, जिसमें सबसे वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग भी शामिल हैं। कंपनी ने मैनेजमेंट को कथित तौर पर कर्मचारियों के काम का रिव्यू करने को कहा है, ताकि वह लगभग 20,000 लोगों की छंटनी प्रक्रिया शुरू कर सके।

ई-कॉमर्स कंपनी कॉर्पोरेट कर्मचारियों के 6 प्रतिशत और अमेजन के 1.5 मिलियन कर्मचारियों में से लगभग 1.3 प्रतिशत को समाप्त कर देगी, जिसमें वैश्विक डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर और डेली वेजेस कर्मचारी भी शामिल हैं।

इन कंपनी में भी गई लोगों की नौकरी

भारतीय टेक स्टार्टअप HealthifyMe ने भी 150 कर्मचारियों की छंटनी की है, जो इसके कर्मचारियों की संख्या का लगभग 20-25 प्रतिशत है। HealthifyMe उन स्टार्टअप्स और टेक दिग्गजों में शामिल हो गया है, जिन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। हाल ही में देसी शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म जोश की पैरेंट फर्म वर्से ने भी 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा