1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस अमेरिकी कंपनी ने भारत में बंद किया कामकाज, एक साथ सैकड़ों भारतीयों की नौकरी खत्म

इस अमेरिकी कंपनी ने भारत में बंद किया कामकाज, एक साथ सैकड़ों भारतीयों की नौकरी खत्म

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 11, 2026 01:05 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 01:05 pm IST

कंपनी के सीईओ ने कहा कि प्रभावित कर्मचारियों को ट्रांजिशन सपोर्ट मिलेगा, जिसमें सेवरेंस पैकेज, आउटप्लेसमेंट सर्विस और दूसरे रिसोर्स शामिल हैं।

real estate, real estate company, opendoor, indian professionals, jobs, layoffs- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

अमेरिका की डिजिटल रियल एस्टेट कंपनी Opendoor भारत में अपना कामकाज बंद कर रही है। कंपनी के इस फैसले से लगभग 250 भारतीय कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी। कंपनी के सीईओ काज नेजैटियन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फैसले से जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन स्ट्रेटेजी के तहत ऑपरेशनल रोल्स को अमेरिका में अपने ग्राहकों के करीब ले जा रही है।

काज नेजैटियन ने अपने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में क्या कहा

काज नेजैटियन ने अपने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में कहा, ''कंपनी बीते कुछ महीनों से अपने ऑपरेशनल रोल्स को वापस अमेरिका में शिफ्ट कर रही थी। इस नए कदम से ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और ओपनडोर का भारत में कामकाज बंद हो जाएगा।'' नेजैटियन ने कर्मचारियों को भेजे गए इस ईमेल को भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

अमेरिका में ही हैं ओपनडोर के ग्राहक

कंपनी के सीईओ नेजैटियन ने कहा कि ओपनडोर के ग्राहक अमेरिका में हैं और उन्हें सपोर्ट करने वाला ऑपरेशनल काम उन ग्राहकों के करीब बेहतर ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पहले अलग-अलग सिस्टम में मैनुअल वर्कफ्लो को मैनेज करने के लिए भारत में एक बड़ी टीम बनाई थी, लेकिन टेक्नोलॉजी में सुधार और अमेरिका में AI-इनेबल्ड टीमें आने से इन कामों को विदेश में रखने की जरूरत कम हो गई है।

सीईओ ने भारत में कर्मचारियों के योगदान की तारीफ की

काज नेजैटियन ने अपने नोट में लिखा, ''आज हमने भारत में अपने सहयोगियों को अलविदा कहना शुरू कर दिया, क्योंकि हम भारत में अपना कामकाज बंद कर रहे हैं।'' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये फैसला भारत में काम करने वाली टीम के परफॉर्मेंस से जुड़ा नहीं था। उन्होंने भारत में कर्मचारियों के योगदान की तारीफ की और उन्हें टैलेंटेड प्रोफेशनल बताया, जो दूसरी कंपनियों के लिए भी बहुत काम के साबित होंगे।

प्रभावित कर्मचारियों को सपोर्ट देगी कंपनी

सीईओ ने कहा कि प्रभावित कर्मचारियों को ट्रांजिशन सपोर्ट मिलेगा, जिसमें सेवरेंस पैकेज, आउटप्लेसमेंट सर्विस और दूसरे रिसोर्स शामिल हैं। कुछ कर्मचारी मुख्य काम के ट्रांजिशन में मदद के लिए कुछ समय तक बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें-

Layoffs: टेक कंपनियों में काम करने वालों के लिए बुरा समय! साल 2026 में इन 4 बड़ी कंपनियों ने की ताबड़तोड़ छंटनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा